विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

राजस्थान: कई जिलों में राहत की बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का आया अपडेट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बुधवार की गर्मी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज लगातार चौथा दिन रहा, जब श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है.

राजस्थान: कई जिलों में राहत की बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का आया अपडेट
राजस्थान के कई जिलों में राहत की बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों का जीवन बेहाल है. बुधवार को राजस्थान में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया किया गया है, जिससे हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. अधिकतम तापमान के मामले में हर दिन रिकॉर्ड बना रहे श्रीगंगानगर में 11 जून को 48 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा गया है, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. हालांकि, इस हफ्ते के अंत में पूर्वी राजस्थान के कुछ संभागों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

लगातार चौथे दिन 47 के पार तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में लगातार चौथे दिन पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. वहीं, चूरू में 45.8 डिग्री, बीकानेर में 45 डिग्री और फलोदी में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा कोटा (45.1 डिग्री),जयपुर (44.4 डिग्री) और अजमेर (42.8 डिग्री) में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है.

राज्य में हिल स्टेशन माउंट आबू को छोड़ दें तो ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है. लगातार

पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में और बढ़ेगा पारा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटे में तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी व भीषण लू चलने का अनुमान है. 12-13 जून तक अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक सहित अधिकांश जिलों में  हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. 

जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस रहेगा और लू चलेगी. 15 और 16 जून को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. 

जोधपुर-बीकानेर में बदलेगा मौसम

जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद बादल गरजने, आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है. आगामी दो तीन दिन पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों जैसे बीकानेर, बाड़मेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में जीत वेव की स्थिति बनी रहेगी.

हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना है. बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 दिनों तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की भी आशंका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com