विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

राजस्थान में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार; बारिश पर आया बड़ा अपडेट

Rajasthan Weather News: जयपुर मौसम केंद्र का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. वही, इस बार राजस्थान में मानसून के थोड़ा पहले आने की संभावना है.

राजस्थान में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार; बारिश पर आया बड़ा अपडेट
राजस्थान में झुलसाने लगी गर्मी (फाइल फोटो)

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में भीषण गर्मी ने जून के पहले ही सप्ताह में अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आज (08 जून) को प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में लोगों ने भीषण गर्मी की मार झेली है. रविवार को राजस्थान के 7 जिलों में 45 डिग्री के ऊपर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. श्रीगंगानगर में तो अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क करने की संभालन जताई है.

गंगानगर में 47.4 डिग्री रहा तापमान

रविवार को अधिकांश इलाका भयंकर लू की चपेट में रहा. मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री, बाड़मेर में 45.9 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.2 और कोटा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने का अनुमान

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. वही, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने और कु‍छ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान जताया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोटा और उदयपुर में संभाग में बारिश की उम्मीद

विभाग ने बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में आठ से 10 जून के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है. जबकि 14 जून को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. 

बता दें कि इस बार मानसून देश में जल्दी पहुंचा, लेकिन मध्य भारत तक आते-आते उसकी रफ्तार धीमी हो गई है. राजस्थान में मानसून की सामान्य शुरुआत 20 जून मानी जाती है, लेकिन इसकी तेज रफ्तार को देखते हुए उम्मीद थी कि यह पहले आ सकता है. अब मानसून महाराष्ट्र के पास ही रुका हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com