Rajasthan Weather Update: आज से फिर आंधी, बारिश और ओलों की चेतावनी; जानिए कैसा रहेगा अगले 3 दिन मौसम

मौसम केंद्र के अनुसार आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर में भी मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की गई है
PTI

Rajasthan Weather: राजस्थान में रविवार, 6 अप्रैल से मौसम में एक बार फिर नया बदलाव आया है. आम तौर पर अप्रैल के महीने में इस समय गर्मी रहती है, लेकिन कई जगहों पर मौसम बदलने की वजह से गर्मी का असर नहीं दिखाई दे रहा. मौसम विभाग ने अब मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसमें आज 6 अप्रैल से अगले तीन दिन का अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने साथ ही किसानों को भी सलाह दी है.

मौसम विभाग ने अपने मौसम अपडेट में बताया है कि राजस्थान में सोमवार से तेज आंधी व बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि का नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, आज छह अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके असर से राज्य के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बारिश होने तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि का नया दौर शुरू होने की पूरी संभावना है.

Advertisement

7 अप्रैल के लिए चेतावनी

वहीं सात अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहेगा. इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. कई जगह मध्यम से तेज बारिश भी होगी. इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के कुछ भागों में 20 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

आठ अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि नौ अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होगी.

किसानों को चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश व ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए वे खलिहान या कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व अन्य सामान को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें-: Rajasthan Weather: अप्रैल में सर्दी की वापसी! राजस्थान में तापमान 12.9 डिग्री तक पहुंचा, 15 जिलों में पारा 20 डिग्री से कम

Advertisement