विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

Weather Alert: पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर खत्‍म, बार‍िश ने गर्मी से द‍िलाई राहत 

Weather Alert: जयपुर में लगातार दो द‍िन से आंधी-बार‍िश का दौर जारी है. मंगलवार दोपहर तक धूप ख‍िली, लेक‍िन शाम को मौसम पूरी तरह से बदल गया. करीब आधे घंटे तक बार‍िश हुई. 

Weather Alert: पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर खत्‍म, बार‍िश ने गर्मी से द‍िलाई राहत 
राजस्‍थान में मंगलवार को भी झमाझम बार‍िश हुई.

Weather Alert: राजस्‍थान में पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ स‍िस्‍टम बनने से दो हफ्ते तक गर्मी से राहत रही. अब अगले सप्‍ताह भीषण गर्मी के साथ पारे में बढ़ोतरी होगी. मौसम व‍िभाग के अनुसार, पारा 45 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तक पहुंचने का अनुमान है. भीषण लू का भी अलर्ट है. जयपुर में 1 से 13 मई तक लगातार आंधी-बार‍िश का दौर चला और पारा सामान्य से  ड‍िग्री तक कम रहा.

मई में 4 बार 40 ड‍िग्री के पार पहुंचा पारा  

अध‍िकतम तापमान 4 साल के न्‍यूनतम तापमान 32 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के करीब आ गया था, जो सामान्‍य से 10 ड‍िग्री कम है. बीते दो सप्‍ताह में अध‍िकतम तापमान केवल 4 बार 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार र‍िकॉर्ड हुआ. 10 साल में मई में 8 बार पारा 45 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार रहा. 

2024 में मई में पारा 46.6 डिग्री पारा था 

साल 2024 में मई के दौरान पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो दस साल में सबसे गर्म है. वहीं गर्मी का ऑल टाइम रिकॉर्ड साल 1994 में मई में तापमान 49.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, इस बार मई में बीते सालों के मुकाबले कम गर्मी पड़ी है, लेकिन दो हफ्ते हीटवेव चलने के साथ ही पारा फिर से 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

बीकानेर और जयपुर में बार‍ि‍श की संभावना 

बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) और हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. वर्तमान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है. आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

हीटवेव चलने की संभावना 

जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 14 मई को भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व 15 मई से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: सरकार ने झुंझुनूं और हनुमानगढ़ SP को पद से हटाया, अगले आदेश तक के लिए APO

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com