विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

Bhilwara: कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता बोले- हमने प्रयास शुरू किए हैं, तभी से हमारे मेडल में बढ़ोतरी हो रही हैं

Rajasthan: कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि भीलवाड़ा अखाड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसके तहत यहां पर अखाड़े के 3 मॉडल बनाएं जाएंगे.

Bhilwara: कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता बोले- हमने प्रयास शुरू किए हैं, तभी से हमारे मेडल में बढ़ोतरी हो रही हैं
फाइल फोटो.

Rajasthan Wrestling Association President Rajeev Dutta: राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता भीलवाड़ा दौरे पर पहुंचे. उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छे खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म दिलवाने के लिए मैं हर उसे जिले में जा रहा हूं, जहां खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया हो. इसमें उन खिलाड़ियों को बिना पक्षपात के अच्छा प्रशिक्षण दिलाया जाए. ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें. इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ के साथ कईं लोग मौजूद रहे. 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब से मैंने कुश्ती संघ का पदभार संभाला है. उसके बाद से उस जिले में जाकर निरीक्षण कर रहा हूं, जहां-जहां खिलाड़ियों ने अपना नाम रोशन किया है. ताकि वहां पर जो भी आधारभुत सुविधाएं चाहिए, उससे उपलब्ध कराया जा सके. 

खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं

दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए रोड़ मॉडल तैयार किया जा सहा है. इसमें ऑपन जिम, मेट, सभी सुविधाएं और अच्छे कोच भी होंगे. उन्होंने कहा कि जबसे हमने यह प्रयास शुरू किए है, तबसे हमारे मेडल में बढ़ोतरी हो रही है. 

भीलवाड़ा में तैयार किए जाएंगे अखाड़े के 3 मॉडल 

कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा, "भीलवाड़ा अखाड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसके तहत यहां पर अखाड़े के 3 मॉडल बनाएं जाएंगे. इसके साथ जो वरिष्ठ पहलवान हैं, उनके लिए खुराक और दवाओं के लिए एक कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी हर माह वरिष्ठ पहलवानों को 10 हजार रूपए मासिक पेंशन के रूप में देगी."

यह भी पढ़ेंः देश में पहली बार 84 वर्षीय मां ने 50 साल की बेटी को दान की किडनी, SMS हॉस्पिटल में हुआ ट्रांसप्लांट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com