विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

Rajasthan: गर्लफ्रेंड से म‍िलने गए युवक को ब‍िजली के पोल से बांधकर पीटा, दर्दनाक मौत  

Rajasthan: बाइक के पीछे एक लड़की की प‍िटाई की जा रही है. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है. 

Rajasthan: गर्लफ्रेंड से म‍िलने गए युवक को ब‍िजली के पोल से बांधकर पीटा, दर्दनाक मौत  
अलवर में युवक को खंभे में बांधकर पीटा. (वायरल वीड‍ियो का स्‍क्रीनशॉट)

Rajasthan: अलवर जिले के रेनी पुलिस थाने के गांव डेरा में एक युवक को खंभे से बांधकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर में इस युवक के साथ मारपीट क्यों की गई. यह घटना 31 मार्च की बताई जा रही है जहां एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर पीटा गया. 

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला  

हालांकि,  वीडियो में यह भी दिख रहा है क‍ि बाइक के पीछे एक लड़की की पिटाई की जा रही है. इससे यह प्रतीत होता है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है. वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद पुल‍िस एक्शन में आई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

लड़की के घर वाले म‍िलते हुए देख ल‍िया 

बताया जा रहा है क‍ि लड़का लड़की से मिलने आया तो घर वालों ने देख लिया. घर वालों ने लड़की की भी पिटाई की, और लड़के को बिजली के पोल से बांध दिया. जमकर उसकी पिटाई कर दी, ज‍िससे वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया, और जयपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान चांदपुर निवासी धीरज बैरवा के रूप में हुई.

जयपुर में इलाज के दौरान मौत 

इस संबंध में प्रकाश चन्द ने मामला दर्ज करवाया. उन्होंने बताया क‍ि उसका भतीजा धीरज बैरवा डेरा गांव में आया था, तो गांव के कुछ लोगों ने 31 मार्च 2025 को मारपीट की थी. मारपीट के दौरान उसके भतीजे के चोट आ गयी थी, जिसे उपचार के लिए रेनी अस्‍पतााल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया. वहां से उसे घायल अवस्था मे जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गयी. इसको लेकर रेनी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: "कांग्रेस की 3 बैठकों में गैर-हाजिर रहे पदाधिकारी तो हो जाएगी छुट्टी", पायलट ने बताया पार्टी का फ्यूचर प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com