राजस्थान के 9 हजार युवाओं को आज मिलेंगे सर्टिफिकेट, CM भजनलाल देंगे 485 करोड़ की बड़ी सौगात

राजस्थान दिवस पर आज युवाओं की किस्मत चमकेगी. जयपुर में CM भजनलाल 485 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे और 9 हजार से ज्यादा युवाओं को स्किल सर्टिफिकेट सौंपेंगे. पढ़ें पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आज 9432 युवाओं को सीएम देंगे स्किल सर्टिफिकेट.
X@BhajanlalBjp

Jaipur News: राजस्थान दिवस के खास मौके पर आज (17 मार्च) प्रदेश के युवाओं के लिए खुशियों का पिटारा खुलने जा रहा है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जयपुर में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस' के भव्य आयोजन के साथ युवाओं को विकास और स्वरोजगार की बड़ी सौगातें देंगे. सरकार का लक्ष्य युवाओं को स्किल्ड बनाकर ‘विकसित राजस्थान-2047' के सपने को सच करना है.

9 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ी सफलता देखने को मिलेगी. एआई (AI) कोर्स और वेब डिजाइनिंग जैसी आधुनिक विधाओं में प्रशिक्षित 9 हजार 432 युवाओं को आज उनके स्किल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. ये सर्टिफिकेट आरसीएटी (R-CAT), आरकेसीएल और आरएसएलडीसी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा दिए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए करियर के नए दरवाजे खोलेंगे.

Advertisement

485 करोड़ के प्रोजेक्ट्स, स्टार्टअप्स को करोड़ों की मदद

इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए 485 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. सरकार केवल कौशल ही नहीं, बल्कि युवाओं के बिजनेस आइडिया को भी सपोर्ट कर रही है. इसी कड़ी में 403 स्टार्टअप्स को 11.45 करोड़ रुपये का वायबिलिटी गैप फंड दिया जाएगा. साथ ही, 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना' के पहले लाभार्थी को चेक सौंपकर इस योजना का विधिवत लाभ शुरू किया जाएगा.

लघु फिल्म और विकसित राजस्थान का विजन

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक विशेष लघु फिल्म ‘युवाओं का उत्थान' भी दिखाई जाएगी. सरकार का यह कदम प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रदेश की उन्नति से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.

ये भी पढ़ें:- CM भजनलाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी हलचल, अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद राजस्थान में बड़े बदलाव के संकेत!