विज्ञापन

CM भजनलाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी हलचल, अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद राजस्थान में बड़े बदलाव के संकेत!

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ मैराथन बैठकें कीं. अमित शाह से सियासी चर्चा से लेकर स्वास्थ्य और जल परियोजनाओं तक, जानें प्रदेश को क्या मिला.

CM भजनलाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी हलचल, अमित शाह से 45 मिनट की मुलाकात के बाद राजस्थान में बड़े बदलाव के संकेत!
दिल्ली में CM भजनलाल की बैक-टू-बैक 3 बड़ी मीटिंग्स.
X@BhajanlalBjp

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के दौरे (Bhajanlal Sharma Delhi Visit) पर रहे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैक-टू-बैक कई महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं. सीएम का यह दौरा प्रदेश के विकास और आगामी सियासी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और जल शक्ति मंत्री तक, सभी के साथ घंटों मंथन किया.

अमित शाह के साथ 45 मिनट की सीक्रेट मीटिंग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों दिग्गजों के बीच बंद कमरे में करीब 40 से 45 मिनट तक चर्चा हुई. हालांकि यह एक शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राजस्थान के मौजूदा सियासी मसलों और आगामी रणनीतियों को लेकर गहरा मंथन हुआ है.

स्वास्थ्य सेवाओं पर जेपी नड्डा से एक घंटे का संवाद

गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के पास पहुंचे. यह बैठक लगभग 1 घंटे तक चली, जिसमें राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर फोकस रहा. मुख्यमंत्री ने आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का रोडमैप साझा किया, जिस पर जेपी नड्डा ने केंद्र की ओर से हरसंभव तकनीकी और आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया.

पानी की समस्या का समाधान, राम जल सेतु पर चर्चा

दिल्ली दौरे के आखिरी पड़ाव में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सी.आर. पाटिल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान राजस्थान की प्यास बुझाने वाली महत्वाकांक्षी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना' और ‘जल जीवन मिशन' की प्रगति पर विस्तार से बात हुई. सीएम ने केंद्र के समक्ष प्रदेश के विकास से जुड़े कई लंबित मुद्दे भी रखे, ताकि परियोजनाओं को गति मिल सके.

ये भी पढ़ें:- प्लास्टिक के कट्टे में महिला की म‍िली लाश, स‍िर और पैरों के पंजे गायब

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com