विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान की 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे रिजल्ट जारी

RBSE 5th Result 2025: पांचवीं बोर्ड परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा. जिन छात्रों को 33% से कम अंक मिलेंगे, उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी. 

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान की 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे रिजल्ट जारी
पांचवीं बोर्ड का र‍िजल्‍ट आज जारी होगा. (फाइल फोटो)

RBSE 5th Result 2025: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज (30 मई) दोपहर 12:30 बजे कक्षा 5वीं बोर्ड का परिणाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी करेंगे. मंत्री दिलावर ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं दी हैं. 5वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. राजस्थान बोर्ड 5वीं का परिणाम रोल नंबर डालकर देखा जा सकेगा. 

ग्रेड स‍िस्‍टम के आधार पर होगा मूल्‍यांकन  

पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित हुई थी, जिसमें 13.30 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे. पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय बीकानेर, हर साल कक्षा 5वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित करता है. इस बार भी छात्रों को ग्रेड सिस्टम के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा. जो छात्र 81% से 100% अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें A ग्रेड मिलेगा. 61% से 80% अंक वालों को B ग्रेड, 41% से 60% वालों को C ग्रेड, और 33% से 40% तक अंक प्राप्त करने वालों को D ग्रेड दिया जाएगा. जिन छात्रों को 32% या इससे कम अंक प्राप्त होंगे, उन्हें E ग्रेड मिलेगा. 

E ग्रेड पाने पर दोबारा एग्‍जाम देना होगा  

राजस्थान 5वीं बोर्ड के रिजल्ट में जिन छात्रों को E ग्रेड मिलेगा, उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी. यदि वे दोबारा परीक्षा में पास नहीं होते हैं, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन फेल हुए विषयों को उन्हें दोबारा पढ़ना होगा. 

इन वेबसाइट्स पर चेक करें र‍िजल्‍ट 

  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajpsp.nic.in
  • rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

ऐसे चेक करें 

  • पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं
  • Rajasthan 5th Board Result के लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें. जिला सेलेक्ट करें. सब्मिट करें. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

राजस्थान बोर्ड 5वीं के नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in से अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी क्लास, जिले व रोल नंबर की डिटेल्स डालनी होगी. 

यह भी पढ़ें: गुर्जर के समर्थन में उतरे जाट, दोनों मिलकर आरक्षण के लिए करेंगे आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com