RBSE Board Exam 2026: अंग्रेजी के पेपर से बोर्ड परीक्षा शुरू, स्टूडेंट्स के सामने खुला प्रश्नपत्र, नई गाइडलाइन से नकल पर नकेल

RBSE की 2026 की क्लास 10 और 12 की मेन परीक्षाएं आज, 12 फरवरी से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं. इंग्लिश के पेपर के साथ परीक्षा देने के लिए छात्रों ने एग्जाम हॉल में एंट्री ले ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परीक्षा केंद्र के बाहर स्कूली बच्चे
NDTV

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की साल 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज यानी 12 फरवरी से प्रदेशभर में शुरू हो गई हैं.  परीक्षा के पहले दिन एक तरफ जहां बोर्ड मुख्यालय अजमेर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ सत्र की शुरुआत की गई, जिसमें बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे.

नागौर, सीकर और उदयपुर का हाल

प्रदेशभर में कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं हर जिले में शुरु हो चुकी है . नागौर जिले के 159 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है. यहां 10वीं के 23,024 और 12वीं के 27,279 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. यहां हर परीक्षा केंद्र पर  वीडियोग्राफी और आईडी जांच के बाद ही  छात्रों को प्रवेश  दिया गया. वही सीकर के रींगस में दो केंद्रों पर 644 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. जिसमें खास बात यह है कि इस बार पहली बार किसी भी निजी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. वही झीलों की नगरी उदयपुर में 226 केंद्रों पर 30,845 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. हालांकि, कुछ केंद्रों पर बच्चों के जूते खुलवाने की खबरें आईं, जिसे बोर्ड गाइडलाइन के विपरीत और बच्चों के लिए असुविधाजनक बताया जा रहा है.

Advertisement

नए नियमों के साथ अंग्रेजी का पेपर शुरू

अजमेर की फील्ड सुपरवाइजर सुमनलता ने बताया कि आज कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार दो विशेष गाइडलाइंस लागू की हैं. इसके तहत अब प्रश्नपत्र का लिफाफा सीधे नहीं खोला जाएगा. परीक्षा शुरू होने से पहले दो विद्यार्थियों को गवाह के तौर पर बुलाया जाएगा और उनके हस्ताक्षर (साइन) करवाने के बाद ही उनके सामने लिफाफा खोला जाएगा. इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी विषयों को छोड़कर, बोर्ड ने अन्य सभी विषयों के लिए बारकोड युक्त कॉपियां उपलब्ध करवाई हैं, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बनी रहे.

परीक्षा केंद्रों पर दिखा फ्लाइंग स्क्वायड का चक्रव्यूह

RBSE परीक्षा को जीरो टॉलरेंस नीति पर संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने सख्त गाइडलाइन जारी की है. जिसके तहत बोर्ड परिसर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. केंद्रों पर परीक्षार्थियों की स्कूल आईडी और आधार कार्ड की गहन जांच ककरने के बाद ही उन्हें एंट्री दी गई. इसके अलावा केवल ट्रांसपेरेंट पेन और एडमिट कार्ड ले जाने की ही अनुमति मिली है.इसके अलावा अजमेर में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें 26 से अधिक पुलिस थानों में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां से परीक्षा के समय ही केंद्र अधीक्षक इन्हें प्राप्त करते हैं. इसके अलाव प्रत्येक जिला स्तर पर चार उड़न दस्तों के साथ-साथ बोर्ड की विशेष टीमें भी हर परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए भेजी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें; RBSE 10th 12th Board Exams: 19.90 लाख छात्र, 6191 केंद्र और 'तीसरी आंख' का पहरा, राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का आज से आगाज, नियम जान लें!

Advertisement

Topics mentioned in this article