Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान में आज से शिक्षा का सबसे बड़ा 'महाकुंभ' शुरू हो चुका है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज, 12 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. इस साल प्रदेश के करीब 19.90 लाख छात्र अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह 'नकल विहीन' बनाने के लिए 'चक्रव्यूह' तैयार किया है.
एग्जाम का पूरा शेड्यूल
- 10वीं बोर्ड: 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी.
- 12वीं बोर्ड: 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी.
- छात्रों की संख्या: 10वीं में 10.68 लाख और 12वीं में 9.10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हैं.
सुरक्षा के 'हाई-टेक' इंतजाम
प्रशासन ने इस बार परीक्षाओं को 'फुलप्रूफ' बनाने के लिए कमर कस ली है. राज्य के 6,191 परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है. संवेदनशील केंद्रों पर CCTV कैमरों के जरिए सीधे कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग हो रही है. इस बार पेपर्स की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस थानों और चौकियों में रखा गया है. इस साल 15 जिलों के 51 केंद्रों को 'अति-संवेदनशील' माना गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

Photo Credit: NDTV Reporter
CM भजनलाल शर्मा और PM मोदी का मंत्र
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा को तनाव के रूप में नहीं बल्कि एक 'उत्सव' के रूप में लें. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के लिए घर में सकारात्मक माहौल बनाएं. मुख्यमंत्री ने PM नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' का जिक्र करते हुए छात्रों को तनावमुक्त रहने की सलाह दी है.
हेल्पलाइन नंबर (Board Control Room)
अगर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड या केंद्र से जुड़ी कोई भी दिक्कत है, तो वे तुरंत बोर्ड के कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
फोन :- 0145-2632866, 2632867, 4083549
ईमेल: ddexamfirst@gmail.com
ये भी पढ़ें:- 12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान... बैंक की हड़ताल, जानें स्कूल समेत क्या बंद है क्या खुला
LIVE TV देखें