CBSE 10th-12th Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार (3 फरवरी) को 10वीं और 12वीं बोर्ड की होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यानी Admit Card जारी कर दी है. इसे हॉल टिकट भी कहा जाता है. हालांकि इस एडमिट कार्ड को छात्र खुद डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. यह सुविधा सिर्फ स्कूलों के लिए है.
सीबीएसई ने कहा है कि सभी स्कूलों को परीक्षा संगम (Pariksha Sangam) पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी लॉगिन करने के बाद वहां से सभी बच्चों के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं.
स्कूल से करें संपर्क
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को एडवाइज किया है कि वह अपने एडमिट कार्ड के लिए स्कूल से संपर्क करें. स्कूल के द्वारा उन्हें प्रिंटेड एडमिट कार्ड देगा. वहीं यह भी कहा गया है कि एडमिट कार्ड पर स्कूल का स्टैंप और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होना जरूरी है, तभी उस एडमिट कार्ड को मान्यता दी जाएगी. ऐसे में छात्र किसी भी तरह से खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. अगर एडमिट कार्ड की कॉपी मिल भी जाती है तो उस पर स्कूल का मुहर और प्रिंसिपल का साइन होना जरूरी है.
बता दें, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाली है जो 11 मार्च तक जारी रहेगी. वहीं 12वीं की परीक्षा भी 17 फरवरी से ही शुरू होने वाला है. जो 10 अप्रैल तक जारी रहेगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर अपना ऑरिजनल एडमिट कार्ड लेकर जाएं जो स्कूल से दिया गया है. वरना उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर आने नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः आनासागर एस्केप चैनल में मिले 500 के पुराने नोट के बंडल, पूरे इलाके में मचा हड़कंप