विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान... बैंक की हड़ताल, जानें स्कूल समेत क्या बंद है क्या खुला

12 फरवरी को देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में करोड़ों श्रमिक शामिल हो सकते हैं.

12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान... बैंक की हड़ताल, जानें स्कूल समेत क्या बंद है क्या खुला
प्रतीकात्मक फोटो

Bharat Bandh and Bank Strike: 12 फरवरी को जहां एक ओर बैंक हड़ताल की घोषणा की गई है वहीं भारत बंद का भी ऐलान किया गया है. ऐसे में गुरुवार (12 फरवरी) को अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या फिर बैंक के जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. 12 फरवरी को देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में करोड़ों श्रमिक शामिल हो सकते हैं. ऐसे में देश भर में सरकारी कार्यालय, बाजार, परिवहन और बैंक सेवा प्रभावित होने की संभावना है. 

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में लागू हुए चार नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन प्रदर्शन करेगी. उनका आरोप है कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं. ऐसे में ट्रेड यूनियनों ने विरोध में देश भर में हड़ताल की घोषणा कर भारत का ऐलान किया है.

बैंक कर्मचारी भी कर सकते हैं प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि आरबीआई ने 12 फरवरी को बैंक अवकाश की घोषणा नहीं की है. लेकिन बैंक कर्मचारी अपनी मांग को लेकर हड़ताल में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में बैंक का काम प्रभावित हो सकता है. वैसे बैंक खुले रहेंगे लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल से काम प्रभावित होगा. हालांकि बैंक की ऑनलाइन सेवा, एटीएम सेवा चालू रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे

भारत बंद के ऐलान के बाद स्कूल को बंद करने का आदेश जारी नहीं किया गया है. लेकिन भारत बंद के प्रभाव को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूल बंद किया जा सकता है. जबकि परिवहन संचालन प्रभावित होने से कर्मचारियों को आवाजाही में दिक्कत आ सकती है. इसके साथ ही बाजार बंद होने की संभावना है क्योंकि व्यापारी संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है.

हालांकि जरूरी सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य सेवा, एंबुलेंस सेवा, दमकल सेवा और अन्य आपातकालीन सेवा पर बंद का प्रभाव नहीं रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close