विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

RBSE Resul2026: 10वीं के रिजल्ट का दिन हो गया कन्फर्म, आ गई फाइनल डेट

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी को खत्म हो गई थी. इस बार परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

RBSE Resul2026: 10वीं के रिजल्ट का दिन हो गया कन्फर्म, आ गई फाइनल डेट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लग रही हैं. दो बार दावे करने के बाद भी रिजल्ट की घोषणा नहीं की गई. पहले कहा गया था कि बोर्ड 20 मार्च को परिणाम घोषित कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद फिर 23 मार्च, सोमवार की तारीख तय की गई लेकिन तय तारीख पर भी नतीजे जारी नहीं हो सके. लेकिन अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तारीख पक्की कर दी है. यह बताया गया है कि 10वीं बोर्ड व प्रवेशिका परीक्षा-2026 का परिणाम 24 मार्च, मंगलवार को घोषित कर दिया जाएगा.

राजस्थान की 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए QR कोड पर क्लिक कर देखे जा सकते हैं - 

Latest and Breaking News on NDTV

24 मार्च को परिणाम आना तय, लेकिन समय नहीं पता

हालांकि, 24 मार्च को रिजल्ट कब आएगा इसे लेकर अभी अनिश्चितता है. बोर्ड प्रशासन ने अब तक परिणाम जारी होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर उत्सुक छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वो बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी को खत्म हो गई थी. इस बार परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट में देरी के कारण छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है.

12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का भी इंतज़ार

राजस्थान में 10वीं के अलावा 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. 12वीं बोर्ड की अलग-अलग संकायों की परीक्षा 11 मार्च को खत्म हो गई थी. इस बार 1 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में लगभग 8.5 से 9 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. 10वीं और 10वीं में कुल मिलाकर लगभग 19 लाख छात्र-छात्राएं परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-: बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com