विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

RBSE 12th Board Result 2026: 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी होगा, 12वीं के नतीजे की डेट का भी शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम कल (24) मार्च को जारी कर दिए जाएंगे.

RBSE 12th Board Result 2026: 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी होगा, 12वीं के नतीजे की डेट का भी शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (File)
@madandilawar

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के परिणाम कल, 24 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे. दरअसल 10वीं की परीक्षा के नतीजों के जारी होने को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार अटकलें चल रही थीं. कल, रविवार को दावा किया गया था कि परिणाम आज, सोमवार 23 मार्च को जारी हो सकते हैं, लेकिन कल देर शाम बोर्ड की ओर से खबर मिली कि परिणाम 23 मार्च को नहीं आएंगे. इससे पहले 20 मार्च को भी नतीजे घोषित होने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन उस दिन भी परिणाम नहीं आया. लेकिन आखिरकार अब यह निश्चित हो गया है कि 10वीं के परिणाम 24 मार्च को जारी किए जाएंगे.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा,"10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम कल (24) मार्च को जारी कर दिए जाएंगे. इसे जारी करने का समय अभी तय किया जा रहा है."

12वीं के परिणाम की तारीख

मदन दिलावर से जब 12वीं के परिणामों को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,"12वीं का रिज़ल्ट 31 मार्च को जारी होने की संभावना है." 

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी को और 12वीं की परीक्षा 11 मार्च को खत्म हो गई थी. इस बार  10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. 

इसी तरह 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स)में लगभग 8.5 से 9 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. इस प्रकार 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर लगभग 19 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की घोषणा से परिणाम को लेकर जारी अनिश्चितता से परेशान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है.

रिजल्ट की जानकारी के लिए इस क्यूआर कोड पर स्कैन करें

रिजल्ट की जानकारी के लिए इस क्यूआर कोड पर स्कैन करें

ये भी पढ़ें-: 10वीं के बोर्ड परिणाम जानना चाहते हैं तो इस क्यूआर कोड पर क्लिक करें -

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com