RBSE Result: राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं. हालांकि 5वीं और 8वीं बोर्ड के छात्र भी रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार (24 मार्च) को जारी करने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही अब 5वीं और 8वीं बोर्ड के रिजल्ट का भी ऐलान किया जाएगा. शिक्षा विभाग द्वारा इसकी जानकारी दी गई है.
10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर 1:00 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के द्वारा किया जाएगा. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट भी दोपहर 1 बजे होगा जारी
वहीं बताया जा रहा है कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणामों के साथ कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड का भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा. यह मंगलवार को दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री अजमेर बोर्ड कार्यालय से ही जारी किया जाएगा. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परिणाम जारी होते ही छात्र रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके साथ ही स्कूल स्तर पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.
अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से जारी होने वाला यह परिणाम प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी के आधार पर छात्र आगे की पढ़ाई की दिशा तय करेंगे.