विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2026

रीट भर्ती परीक्षा आज से, दो परियों में होगा पेपर; ये बातें ध्यान रखें अभ्यर्थी

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 9 लाख 54 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर हैं. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही एंट्री बंद हो जाएगी.

रीट भर्ती परीक्षा आज से, दो परियों में होगा पेपर; ये बातें ध्यान रखें अभ्यर्थी
फाइल फोटो.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से साल 2026 की पहली सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन आज से शुरू होगा. तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा (रीट 2025) का आयोजन प्रदेश के 14 जिलों में 17 से 20 जनवरी तक करवाया जाएगा. रीट के लेवल-1 और लेवल-2 के 7 हजार 759 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा हो रही है.  इस परीक्षा में करीब 9 लाख 54 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं.

दो पारियों में होगी परीक्षा  

आज से इस भर्ती परीक्षा का आगाज हो रहा है. भर्ती परीक्षा दो परियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी.  किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का आग्रह किया गया है.  परीक्षा केंद्र पर एंट्री परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही बंद हो जाएगी.

इन नियमों का करना होगा पालन 

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ, पासपोर्ट फोटो और आईडी कार्ड ले जाना जरूरी है. आईडी कार्ड में फोटो 3 साल से पुरानी होने पर उसे अपडेट करा लें. आईडी कार्ड की फोटो और आपके चेहरे का मिलान होना जरूरी है.  साथ ही, अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी ड्रेस कोड के नियमों का पालन करें. बड़े बटन वाले कपड़े ना पहने.  

पतली सोल वाली चप्पल पहनकर आना होगा  

पतली सोल वाली चप्पल और जूते पहनकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे.  महिला अभ्यर्थियों को भी कोई आभूषण पहन परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी. रीट लेवल 1 और लेवल 2 संस्कृत, लेवल 2 विज्ञान, गणित, सामाजिक ज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है.  इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 नवंबर से आवेदन किए गए थे. 

यह भी पढ़ें: स्‍कूल की दूसरी मंज‍िल से ग‍िरकर छात्रा की मौत, मां और भाई के सामने तोड़ा दम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com