"र‍िटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को जेल में जान का खतरा", वकील ने स्‍पेशल सेल और सुरक्षा मांगी 

र‍िटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने कोर्ट पर‍िसर में एसीबी पर नाराजगी जताई. एसीबी के मीड‍िया में द‍िए बयान को झूठा बताते हुए सवाल पूछ ल‍िया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वकील ने सुबोध अग्रवाल का जेल में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की.

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) द्वारा 960 करोड़ रुपये के JJM मामले में कोर्ट में आज एक बार फिर पेशी हुई. ACB ने दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की, जिसका सुबोध अग्रवाल के वकीलों ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है. 

एसीबी पर जताई नाराजगी 

कोर्ट परिसर में सुबोध अग्रवाल एसीबी पर नाराजगी जाहित करते हुए नजर आए. उन्होंने ACB अधिकारियों से कहा, "आप कह रहे हैं कि मैंने सवालों का जवाब नहीं दिया. मैने जांच में पूरा सहयोग दिया है. उन्होंने एसीबी से पूछा क‍ि आप मीडिया में बार-बार ये बात क्यों कह रहे हैं. बताइए, मैंने किन सवालों का जवाब नहीं दिया? 

Advertisement

सुबोध अग्रवाल की बिगड़ गई थी तबीयत 

वहीं, कल (मंगलवार) शाम पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई.  आज ज्यूडिशियल कस्टडी के आदेश के बाद सुबोध अग्रवाल के वकील की ओर से उनकी जान को खतरा बताया गया.  

कई लोगों के नाम आ सकते हैं

उन्होंने कोर्ट में कहा कि यह मामला बड़ा है. इसमें कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं. ऐसे में सुबोध अग्रवाल की जान को खतरा हो सकता है,  इसलिए ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान स्पेशल सेल (विशेष जेल) और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए जाएं. कोर्ट सुबोध अग्रवाल के इस प्रार्थना पत्र पर कुछ ही देर में फैसला देगी. 

यह भी पढ़ें: 'पापा को मत ले जाओ...', रावतभाटा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पिता के पैरों से लिपटकर रोता रहा मासूम