विज्ञापन

वंदे भारत सहित 4 ट्रेनों का रूट बदला, कई स्टेशनों पर स्टॉपेज भी रद्द; सफर से पहले पढ़ लें खबर 

अगर आप भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपके ल‍िए जरूरी खबर है. पश्‍च‍िमी रेलवे तकनीकी कार्य की वजह से वंदे भारत सह‍ित 4 ट्रेनों का रूट बदल द‍िया है. 

वंदे भारत सहित 4 ट्रेनों का रूट बदला, कई स्टेशनों पर स्टॉपेज भी रद्द; सफर से पहले पढ़ लें खबर 
वंदे भारत ट्रेन. (फाइल फोटो)

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद–पालनपुर रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते रविवार को कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. इस दौरान जोधपुर–साबरमती, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुल 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी रद्द रहेगा. इसल‍िए सफर से पहले पूरा प्‍लान देख लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है. 

वंदे भारत का बदला रूट

 ट्रेन संख्या-12461, जोधपुर–साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मेहसाणा, काटोसन रोड-कलोल
के रास्ते होकर संचालित की जाएगी. 

साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस में बदलाव

ट्रेन संख्या 19223, साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस आज खोडियार, कलोल, काटोसन रोड, मेहसाणा के मार्ग से चलेगी. इस दौरान गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.

जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस भी प्रभावित 

जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी. ट्रेन संख्या 19224, जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस (28 मार्च को प्रस्थान) भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जो कलोल और खोडियार के रास्ते चलेगी. गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकेगी. 

भावनगर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन का डायवर्जन

भावनगर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन का डायवर्जन क‍िया गया है. ट्रेन संख्या 09721, भावनगर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन को भी परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा. विरमगाम, काटोसन रोड, मेहसाणा से चलेगी. इस ट्रेन का आमली रोड और गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. 

यात्रियों के लिए अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर चेक कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. तकनीकी कारणों से यह अस्थायी बदलाव किया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सकेगा.  यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन यह सुधार लंबे समय में फायदेमंद साबित होगा. 

यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग का शूटर पकड़ा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की ली थी सुपारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close