जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा के मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी गई है. विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में अस्थमा अटैक से मौत की आशंका जताई गई है. माना जा रहा है कि साध्वी की मौत सांस रुकने से हुई है. हालांकि, रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी तरह से कारण स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि 28 जनवरी को आश्रम में संदिग्ध मौत के बाद 29 जनवरी को पिता ने केस दर्ज कराया था. इसके बाद से मौत की वजहों को लेकर कई तरह के अटकलें सामने आ रही हैं.
जहर देने की अटकलों पर लग चुका है विराम
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और विसरा (Visera) जांच के लिए सैंपल भेजे थे. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जोधपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में हुई थी. करीब 11 दिनों के इंतजार के बाद आई FSL रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के जहर की पुष्टि नहीं हुई है. शरीर में किसी भी तरह के अप्राकृतिक कारणों के संकेत नहीं मिले हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद जहर दिए जाने की आशंका पर विराम लग गया था.
28 जनवरी को क्या हुआ था?
पिछले महीने 28 जनवरी को पाल गांव आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और विसरा (Visera) जांच के लिए सैंपल भेजे थे.
SIT की रिपोर्ट क्या कहती है?
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए गठित SIT (विशेष जांच दल) ने आश्रम के सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों के बयानों की गहनता से पड़ताल की थी. शुरुआती जांच में किसी बाहरी हस्तक्षेप या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं.
यह भी पढ़ेंः JLN अस्पताल में युवक की मौत पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने किया हंगामा