प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले पुष्कर में सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, रेत पर उकेरी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान आगमन से पहले पुष्कर की रेत पर खास स्वागत देखने को मिला. प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने “पधारो म्हारे देश” संदेश के साथ भव्य सैंड आर्ट बनाकर सबका ध्यान खींचा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान आगमन से पहले पुष्कर की रेत पर खास स्वागत देखने को मिला.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर एक बार फिर अपनी रचनात्मक पहचान के कारण चर्चा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को प्रस्तावित दौरे से पहले यहां रेतीले धोरों पर एक खास कलाकृति उभरी है. इस कलाकृति ने स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित किया है.

सैंड आर्ट से दिया “पधारो म्हारे देश” का संदेश

प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने कई कुंतल बालू रेत का उपयोग कर प्रधानमंत्री की भव्य सैंड आर्ट तैयार की. इस कलाकृति के साथ “पधारो म्हारे देश” का संदेश दिया गया है जो राजस्थान की परंपरागत मेहमाननवाजी को दर्शाता है. धोरों पर उभरी यह आकृति देखते ही बन रही है.

घंटों की मेहनत से बनी कलाकृति

अजय रावत ने बताया कि इस सैंड आर्ट को तैयार करने में उन्हें कई घंटे लगे. उन्होंने रेत के हर कण में बारीकी से प्रधानमंत्री की छवि को उकेरा. उनका कहना है कि पुष्कर की धरती का कण कण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है. इस कला के जरिए उन्होंने राजस्थान की सांस्कृतिक भावना को भी सामने रखा है.

लोगों और पर्यटकों में उत्साह

कलाकृति सामने आते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया. बड़ी संख्या में पर्यटक भी सैंड आर्ट को देखने पहुंचे. लोगों ने कलाकार के इस प्रयास की सराहना की और इसे राजस्थान की ओर से एक सृजनात्मक अभिवादन बताया.

Advertisement

सांस्कृतिक पहचान को मिला मंच

यह सैंड आर्ट न केवल प्रधानमंत्री के स्वागत का प्रतीक बनी है बल्कि पुष्कर की कला और संस्कृति को भी नई पहचान दे रही है. इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजस्थान अपनी रचनात्मकता से हर खास मौके को यादगार बना देता है.

यह भी पढ़ें- सफाईकर्मी की बेटी की शादी में पुलिस ने भाई बन कर भरा मायरा, अब हो रही चर्चा