जीरे से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सरपंच और उसके भाई की मौत 

सरपंच अपने भाई के साथ शादी समारोह में शाम‍िल होकर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सड़क हादसे में सरपंच और उसके भाई की मौत हो गई.

बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, ज‍िसमें बाइक सवार सरपंच और उसके चचेरे भाई की मौके पर मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको स्थानीय लोगों ने शिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे-68 पर गंगा पेट्रोल पंप के पास जीरे से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्‍कर इतना जबरदस्‍त था क‍ि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार कानासर सरपंच लक्ष्मण पुत्र चेनाराम और उसका चचेरा भाई लक्ष्मण पुत्र पोकरराम निवासी कानासर की मौके भारी दर्दनाक मौत हो गई. उनका रिश्तेदार उम्मेंदाराम पुत्र गोरखाराम निवासी शिव गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया 

हादसे की सूचना मिलने पर शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर शिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप द‍िया.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, 36 बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 10 जिला अस्पताल में भर्ती