विज्ञापन

बाड़मेर में स्कूल बस हादसे में 1 बच्चे की मौत, 20 घायल; ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में एक स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया गया है.

बाड़मेर में स्कूल बस हादसे में 1 बच्चे की मौत, 20 घायल; ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूल बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौत हो गई. हादसे में 20 बच्चे घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के समय बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे. हादसा नेशनल हाईवे 25 पर बायतु पेट्रोल पंप के पास हुआ.  बायतु सरस्वती स्कूल की प्राइवेट बस को पीछे से कूलर से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. घायल बच्चों को उपचार के लिए बालोतरा के जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने घायल बच्चों का इलाज शुरू कर दिया,लेकिन  उपचार के दौरान एक छात्र विरधाराम की मौत हो गई.कई बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हुआ है और चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

SDM-DSP पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई. जिला अस्पताल में SDM अशोक विश्नोई, DSP अनिल पुरोहित और CI हिंगलाजदान पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए.

बस के आगे के हिस्से में ज्यादा क्षति हुई

बस के आगे के हिस्से में ज्यादा क्षति हुई
Photo Credit: NDTV

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मारी जिससे बच्चे बुरी तरह घायल हुए.

बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

देखें Video

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan Bar Council Election: बार काउंसिल चुनाव में 23 पदों पर 234 प्रत्याशियों में मुकाबला, जानिए कब आएंगे परिणाम

बांसवाड़ा में फर्जी डिग्री का बड़ा खुलासा, हाईकोर्ट की जांच के बाद 2018 पीटीआई भर्ती के 18 शिक्षक बर्खास्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com