सब-इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रहे पुलिस कांस्टेबल की मौत, दौड़ लगाने के बाद आया था हार्ट अटैक

सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सवाई माधोपुर कांस्टेबल कुंजीलाल मीना की हार्ट अटैक से मौत
NDTV

Sawai Madohpur Constable dies from heart attack: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से  दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिला पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा का रविवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस घटना के बाद से ही पूरे पुलिस महकमे सहित मृतक के पैतृक गांव में शोक पसर गया. घटना के बाद उनका शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ शव परिजनों को सौंप दिया.

दौड़ लगाने के बाद कर रहे थे एक्सरसाइज

घटना को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने जानकारी देते हुए  बताया कि मृतक कुंजीलाल मीणा गंभीरा गांव के रहने वाले थे.  इन दिनों वे राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रहे थे. परीक्षा में चयनित होने के लिए वह शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करने के लिए वे रोजाना की तरह रविवार को सुबह भी पुलिस लाइन के मैदान में अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान  दौड़ लगाने के बाद जब वह एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.  

Advertisement

राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Photo Credit: NDTV

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें

इस दौरान आसपास के उनके साथियों ने उन्हें  जमीन पर बेहोश पड़ा देख तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. जहां कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल मीणा और  पुलिस जवानों की मौजूदगी में उनके शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई गई. साथ ही उनके परिवार को घटना की जानकारी दी. 

परिजनों को सौंपा गया पार्थिव शरीर

घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया.  वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. इस घटना से पुलिस महकमे और मृतक के परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है.

यह भी पढ़ें; दोस्त की बहन पर टिप्पणी की मिली खौफनाक सजा, नाबालिग दोस्तों ने ही रेता 10 साल के अजमत का गला

Topics mentioned in this article