विज्ञापन

दोस्त की बहन पर टिप्पणी की मिली खौफनाक सजा, नाबालिग दोस्तों ने ही रेता 10 साल के अजमत का गला

जयपुर के मुहाना में 11 साल के मासूम अजमत की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में 3 नाबालिगों को पुलिस ने निरुद्ध किया. जिन्होंने अजमत की एक हरकत का बदला उसका गला घोंटकर लिया.

दोस्त की बहन पर टिप्पणी की मिली खौफनाक सजा, नाबालिग दोस्तों ने ही रेता 10 साल के अजमत का गला
यहां मिला था अजमत का सड़ा - गला शव
NDTV

Jaipur Murder Case: राजस्थान के जयपुर का मुहाना इलाका आज एक ऐसे सन्नाटे और चीख में डूबा है, जिसने न सिर्फ इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि बचपन की मासूमियत पर भी एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. यह वारदात सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि बच्चों में कम उम्र में खत्म हो रहे सब्र और बढ़ रहे गुस्से के उस खौफनाक मोड़ की है जिसका अंत भायनक होने के साथ साथ असहनीय है. मामला  जयपुर के मुहाना इलाके का है. जहां एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है, तो तीन और घरों के आंगन में हमेशा के लिए मायूसी पसर गई है. 14 जून को 10 साल के मासूम अजमत की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, जिसकी सच्चाई सामने आने के बाद मृतक मासूम और आरोपियों के परिवारों के पैरों की तले जमीन खिसक गई. अजमत की हत्या किसी बदमाश ने नहीं, बल्कि उसके पड़ोस में रहने वाले तीन नाबालिग बच्चों ने मिलकर की थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को निरुद्ध  कर लिया है. तीनों आरोपियों में से दो सगे भाई है और एक उनकी मौसी का लड़का है.

14 जून से लापता था अजमत

मामले को लेकर डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि अजमत का परिवार मूल रूप से बिहार का है लेकिन वह जयपुर के मुहाना इलाके में रहकर मजदूरी करता है. अजमत 14 जून से अचानक लापता हो गया था. 15 जून को उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुहाना थाने में दर्ज करवाई थी. जिसके बाद से  पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच 25 जून को करीब 10 दिन बाद अजमत का सड़ा गला शव तलाई के एक नाले में तैरता हुआ मिला. उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था.

10 दिन बाद पानी में तैरता मिला शव

 पुलिस के लिए जांच  करना और शव की पहचान करना काफी मुश्किल था. हालांकि, एसएचओ मुहाना गुरु भूपेंद्र सिंह और उनकी पूरी पुलिस की टीम ने सभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित जांच करते हुए 48 घंटे में इस घटना का खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे कई दिनों से अजमत का पीछा कर रहे थे और मौके की तलाश में थे कि मौका पाकर वह इस घटना को अंजाम देंगे.

पहले साथ खाए कुरकुरे, फिर उतारा मौत के घाट

14 जून को जैसे ही अजमत उन्हें अकेला मिला, उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया. तीनों आरोपी बच्चों ने उसे मारने से उसके साथ कोल्डड्रिंक और कुरकुरे भी खाए थे. इसके बाद पास में पड़े किसी दुपट्टे से अजमत का गला घोंटा. फिर चाकू से उसका गला रेत दिया.

बहन से विवाद का बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश

पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ में सामने आया कि  पकड़े गए तीनों नाबालिग आरोपियों में से दो सगे भाई हैं और एक उनकी मौसी का लड़का है. इनमें से दो की उम्र 12 साल और एक की उम्र महज 11 साल है. अजमत खुद 10 साल का था. पूछताछ में तानों ने अजमत को मारने का कारण भी बताया जिसे सुनकर पुलिस भी है रान रह गई. आरोपी बच्चों ने बताया कि करीब एक महीने पहले मृतक अजमत ने मुख्य आरोपी की बहन को कुछ कह दिया था, जिसे लेकर कुछ दिनों पहले उनके बीच झगड़ा भी हुआ था. इसी बात का बदला लेने के लिए तीनों नाबालिगों ने अजमत की हत्या का खौफनाक प्लान तैयार किया था,

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

 पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी बच्चे बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं. उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं. ये बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं और खुद भी छोटे-मोटे मजदूरी के काम में लगे हुए थे. 

यह भी पढ़ें: जयपुर: मुहाना से लापता 10 साल के मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस खंगाल रही CCTV

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close