विज्ञापन

जयपुर: मुहाना से लापता 10 साल के मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस खंगाल रही CCTV

जयपुर के मुहाना इलाके में 15 जून से लापता 10 वर्षीय अजमत का शव तलाई के नाले में मिला है. शव के गल जाने से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब हत्या और हादसे दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.

जयपुर: मुहाना से लापता 10 साल के मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस खंगाल रही CCTV
जयपुर के मुहाना इलाके में 15 जून से लापता 10 वर्षीय अजमत का शव तलाई के नाले में मिला है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. करीब 10 दिन पहले घर से लापता हुए 10 वर्षीय मासूम अज़मत का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 15 जून को अचानक गायब हुए इस बच्चे का शव तलाई इलाके के एक नाले में मिला है. 

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम 

अजमत मूल रूप से बिहार का निवासी था और उसका परिवार मुहाना में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है. 15 जून को जब वह घर से अचानक लापता हुआ तो परिजनों ने मुहाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. लगातार तलाश के बाद मंगलवार को उसका शव नाले से बरामद हुआ.

इतने दिनों तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से गल चुका है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि शरीर पर चोट के कोई निशान थे या नहीं. मुहाना थाना पुलिस के अनुसार मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी.

CCTV और आपसी रंजिश के एंगल 

पुलिस अब इस मामले को हर पहलू से देख रही है. घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिसमें अज़मत को एक गली में अकेले जाते हुए देखा गया है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं उसे कोई अपने साथ तो नहीं ले गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है. 

सूत्रों की मानें तो पुलिस घरेलू कलह और आपसी रंजिश जैसे बिंदुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि अगर कोई साजिश है तो उसका खुलासा हो सके. फिलहाल अजमत के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने लाएंगे.

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, भाजपा कार्यालय का अधिकारी बनकर 26 युवाओं से ठगे रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com