राजस्थान मुख्यालय के इंटेलिजेंस विंग में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र भगत को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित होंगे. महेंद्र भगत रामनगर कोटखावदा स्थित महामाया मंदिर के पुजारी के बेटे हैं. इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है. पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. ईमानदारी और मेहनत से काम करने का प्रतिफल मिला है. उनके लिए यह गर्व की बात है.
इंटेलिजेंस विंंग में महेंद्र भगत
एएसपी महेंद्र भगत कई सालों से इंटेलिजेंस विंंग में तैनात हैं. वे कई खुफिया जानकारी इकट्ठा करके बड़े अपराधियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई है. महेंद्र भगत को वर्ष 2020 में भी महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जा चुका है. इसके अलावा वर्ष 2019 में इंटेलिजेंस के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उन्हें असाधारण आसूचना कुशलता पदक से सम्मानित किया गया था.
उत्कृष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका
उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा मेडल भी प्रदान किया जा चुका है. राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2025 में पहली बार शुरू किए गए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा मेडल से भी महेंद्र भगत सम्मानित हो चुके हैं.
क्षेत्र और परिवार में खुशी
महेंद्र भगत की लगातार उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए मिले इन सम्मान से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि रामनगर-कोटखावदा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है.
यह भी पढ़ें: आईजी आवास के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गाड़ी से कुचला