Rajasthan: चौकी का ताला तोड़ आरोपी और जब्त ट्रैक्टर छुड़ा ले गए खनन माफिया, वनकर्मी का मोबाइल भी तोड़ा

Rajasthan news: सवाई माधोपुर की कुंडेरा फॉरेस्ट पोस्ट पर माइनिंग माफिया ने गुंडागर्दी दिखाते हुए चौकी का ताला तोड़कर अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी और जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sawai Madhopur News
NDTV

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दुनिया भर में मशहूर रणथंभौर से चौंकाने वाली खबर आई है. यहां बीते बुधवार को माइनिंग माफिया ने कुंडेरा फॉरेस्ट पोस्ट का ताला तोड़कर अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी और जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा लिया. जिसके बाद दिनदहाड़े अवैध माफिया की इस गुंडागर्दी से इलाके में दहशत है. मामले को लेकर चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना रहे एक फॉरेस्ट गार्ड का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उसे कुंडेरा फॉरेस्ट चौकी में रखा गया था. जिसके खिलाफ 20 से 25 लोगों ने थाने में FIR दर्ज कराई थी.

ड्राइवर और ट्रॉली को किया जब्त

दरअसल, वनकर्मियों को कुंडेरा जंगल के पास अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी. टीम के साथ वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि कुछ लोग टाइगर प्रोजेक्ट के अंदर वन विभाग के पहाड़ से अवैध रूप से पत्थर माइन करके ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड कर रहे थे. वनकर्मियों को देखकर आरोपी भागने लगे. इस पर वनकर्मियों ने घेरा बनाकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका और ड्राइवर सचिन मीणा को गिरफ्तार कर लिया और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया. इस दौरान कुछ लोग मौका पाकर भाग गए.

आरोपी को छुड़ाने फॉरेस्ट चौकी में बोला धावा

कुछ देर बाद हनुमान नाम का एक युवक कई लोगों के साथ अवैध माइनिंग के आरोप में पकड़े गए ड्राइवर सचिन को छुड़ाने के लिए जबरन फॉरेस्ट चौकी में घुस गया और आरोपी को छुड़ा लिया. आरोपियों ने फॉरेस्ट चौकी के मेन गेट का ताला भी तोड़ दिया और जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को ले गए.

 वीडियो बनाने पर छीना मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर हुए फरार

 थाना प्रभारी ने आगे बताया कि एक वनरक्षक ने इस घटना का वीडियो बनाने की उस समय कोशिश की थी, जिसपर आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया. साथ ही सरकारी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर ले गए.  घटना को लेकर वन कर्मियों के जरिए आरोपियों के खिलाफ कुंडेरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है .

यह भी पढ़ें: ACB Action: उदयपुर ACB का रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर शिकंजा, 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार, ASI समेत 3 फरार

Advertisement