विज्ञापन

ACB Action: उदयपुर ACB का रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर शिकंजा, 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार, ASI समेत 3 फरार

Rajasthan News: उदयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल पुलिस टीम के कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. लेकिन एएसआई समेत 3 अन्य आरोपी पुलिसकर्मी मौकै पाकर फरार हो गए जिनका तलाश में एसीबी की लगी हुई है.

ACB Action: उदयपुर ACB का रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर शिकंजा, 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार, ASI समेत 3 फरार
एसीबी की टीम के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर कांस्टेबल
NDTV

Udaipur ACB Trap: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में एसीबी ने रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी टीम ने जिले की एक पुलिस स्पेशल टीम में तैनात कांस्टेबल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं रिश्वत के अन्य आरोपी स्पेशल टीम के ही सदस्य एएसआई , हेड कांस्टेबल और एक अन्य कांस्टेबल की तलाश कर रही है.

वे रिश्वत मांगने सादे कपड़े पहनकर सरकारी गाड़ी में आए थे

मामले को लेकर उदयपुर एसीबी स्पेशल यूनिट ने बताया कि परिवादी ने कुछ दिन पहले टीम को शिकायत दी थी कि उसका एक कार गैराज है.जहां कुछ समय पहले सादीवर्दी में सरकारी गाड़ी लेकर 4 लोग आए थे जिन्होंने खुद को डीएसपी की स्पेशल टीम का सदस्य बताया. उन्होंने उस पर चोरी की गाड़ियां पास रखने का आरोप लगाया जब उसे इससे इंकार किया तो उसपर झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी. साथ ही गैराज में रखी सारी गाड़ियों को सीज करने की बात कही थी.  

50,000 रुपये के बदले मासिक 25000 में तय हुई बात

जब पीड़ित ने कार्रवाई न करने की मिन्नतें कीं, तो आरोपियों ने उससे 50,000 रुपये मासिक (मंथली) की मांग रख दी. पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम हर महीने देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद सौदा 25,000 रुपये पर तय हुआ. इस शिकायत पर एएसपी राजीव जोशी ने रिश्वत की मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें अंततः 20,000 रुपये की राशि स्वीकार करने की पुष्टि हुई.

एसीबी ने रिश्वतखोरों के लिए बिछाया छाल, फंसा  कांस्टेबल, 3 फरार

शिकायत के सत्यापन होने के तुरंत बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया. ट्रैप की कार्रवाई करते हुए टीम ने कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसके साथ इस खेल में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. जिसमें  एएसआई शक्ति सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अनिल मीणा शामिल है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में आग उगल रहा सूरज, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें हीटवेव के सितम से कब मिलेगी राहत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close