विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में आग उगल रहा सूरज, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें हीटवेव के सितम से कब मिलेगी राहत

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार,12 मार्च(गुरुवार) को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. इसी तरह 14-15 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होगी तथा तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी.

Rajasthan Weather: राजस्थान में आग उगल रहा सूरज, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें हीटवेव के सितम से कब मिलेगी राहत
Rajasthan weather
Chatgpt

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में मार्च के महीने में आसामान्य रूप से तेज गर्मी पड़ रही है. पिछले चार दिन से लगातार राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच है जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है.बुधवार को राज्य के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर रहा. यहां जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में दोपहर में लू चली. यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार,12 मार्च(गुरुवार) को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है.

 बाड़मेर में हीटवेव से छूटे लोगों के पसीने

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम हीटवेव चली.  बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. और न्यूनतम तापमान पाली (AWS)में 09.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा026 से 075 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई. 

अन्य मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान का हाल

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 36.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 36.5 डिग्री, जयपुर में 37.0 डिग्री, पिलानी में 35.7 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, कोटा में 37.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 40.8 डिग्री, जैसलमेर में 39.1 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री, फलोदी में 39.2 डिग्री, बीकानेर में 38.0 डिग्री, चूरू में 38.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.1 डिग्री, अंटा बारां में 37.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.5 डिग्री, जालौर में 37.2 डिग्री, सिरोही में 37.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 36.0 डिग्री, करौली में 36.3 डिग्री, दौसा में 37.3 डिग्री और झुंझुनूं में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

 14-15 मार्च को आंधी - बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. गुरुवार को श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ सहित उत्तरी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. इसी तरह 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होगी तथा तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी.

यहा भी पढ़ें: जयपुर में IPL मैच पर संशय बरकरार, 20 मैचों का शेड्यूल जारी... राजस्थान में एक भी मैच नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com