रणथंभौर नेशनल पार्क में एक और टाइगर की मौत, 2 साल में 16 बाघों की गई जान

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों की लगातार मौतें वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं. हाल ही में बाघिन टी-125 के एक शावक का शव भदलाव वन क्षेत्र में मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में बने रणथंभौर नेशनल पार्क में लगातार बाघों की मौत हो रही है. वहीं अब पार्क से एक और घटना सामने आई है. जिसमें वन विभाग को एक और मृत टाइगर शावक मिल है. विभाग द्वारा यह शावक बाघिन टी 125 का बताया जा रहा है. शावक का शव नेशनल पार्क के भदलाव वन क्षेत्र में मिला है. वन विभाग ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.

बाघों की मौत का सिलसिला जारी

रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों की अठखेलियों के लिए विश्व प्रसिद्ध, लेकिन अब यहां बघों की संख्या तेजी से कम हो रही है. पार्क में पिछले दो सालों में आज सहित 17 बाघों की मौत हो चुकी है. इनमें से अधिकांश मौतें टेरिटोरियल फाइट की वजह से हुई हैं.

Advertisement

यह स्थिति वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाने के साथ ही वन्यजीव प्रेमियों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है. बाघों की मौत का यह सिलसिला वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को चुनौती दे रहा है और रणथंभौर की प्रसिद्धि को भी प्रभावित कर रहा है.

देखने पर लग रहा है किसी बाघ ने मारा

उपवन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक बाघ परियोजना रणथंभौर डॉ. रामानंद भाकर ने बताया कि भदलाव वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को बाघिन टी-125 रिद्धि व उसके शावको को विचरण करते देखा था. शनिवार रात को नर बाघ टी-2311 के कैमरा ट्रेप में फोटो भी प्राप्त हुए हैं. प्रथम दृष्टया शावका को किसी बाघ द्वारा मारा गया है. शावक के शव का पोस्टमार्टम कर विसरा के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लेब भेजा जाएगा. शव का राजबाग नाका पर दाह संस्कार कर दिया गया है. डीएफओ ने बताया कि मृत टाईगर शावक की उम्र करीब 8 माह है. 

पार्क में अब तक 17 बाघों की मौत

जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक रणथंभौर में 16 बाघों की मौत हुई. साल 2023 में 10 जनवरी को बाघ T-57 की मौत हुई, फिर 31 जनवरी को बाघिन T-114 और उसके शावक की मौत हो गई. इसी तरह, फरवरी 2023 में बाघिन T-19 की मृत्यु हुई. मई 2023 में बाघ T-104 की मौत ट्रैंकुलाइज करते समय ओवरडोज के कारण हुई. साल के अंत तक कुल 8 बाघों ने दम तोड़ दिया. 2024 में भी बाघिन T-99 के गर्भपात और T-60 व उसके शावक की प्रसव पीड़ा के दौरान मौत जैसे दुखद घटनाएं हुईं. वहीं अब बाघिन टी 125 के शावक की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- 'इलाके की जंग' में मौत के मुंह में समां रहे रणथम्भौर के बाघ, पिछले 2 साल में 16 बाघों की हुई मौत 

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.