Kota Suicide: कोटा में 4 दिन के भीतर दूसरा सुसाइड, अब बीटेक के छात्र ने फांसी का फंदा लगा कर की आत्महत्या

Kota Student Suicide: कोटा में आत्महत्या रोकने के लिए की जा रही तमाम कोशिशों के बावजूद आत्महत्या की घटनाएं कम नहीं हो रहीं है. पिछले साल 27 छात्रों ने मौत को गले लगा लिया था. इस साल अब तक 3 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकत्मक फोटो

Rajasthan News: कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. 4 दिन पहले एक कोचिंग छात्रा ने आत्महत्या की थी. अब बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस ने शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों को सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

यूपी का रहने वाला था छात्र

27 साल मृतक छात्र नूर मोहम्मद गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और विज्ञान नगर इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहा था. विज्ञान नगर थाना एएसआई कौशल्या सिंह ने बताया कि, छात्र नूर मोहम्मद पुत्र मैनुद्दीन कोटा में बीटेक कर रहा था. छात्र 4 साल से विज्ञान नगर इलाके में मकान में कमरा किराए से लेकर रह रहा था. रात को घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां छात्र अपने कमरे में पंखे के कड़े पर चादर से गले में फंदा लगाकर लटका हुआ मिला.

Advertisement

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस द्वारा शव को नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. छात्र के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस जांच के दौरान मृतक छात्र के कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत की स्पष्ट वजहों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि, परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

नहीं रुक रहे सुसाइड के मामले

कोटा में लगातार कोचिंग स्टूडेंट के हो रहे सुसाइड मामलों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार की ओर से भी कुछ दिन पूर्व एक गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत कोचिंग स्टूडेंट्स को अवसाद मुक्त रखने के लिए कोचिंग संस्थानों और जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में कैंडिडेट क्राइसिस! रंधावा, डोटासरा और जूली आज बीकानेर में करेंगे मंथन


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.