विज्ञापन

Weather Update: राजस्‍थान में पड़ रही भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर में पारा 46.5 डिग्री पहुंचा; IMD का अलर्ट 

Rajasthan Weather Update: राजस्‍थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम व‍िभाग से राहत भरी खबर सामने आई है. आने वाले द‍िनों में तापमान में कमी होने की संभावना है.  

Weather Update: राजस्‍थान में पड़ रही भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर में पारा 46.5 डिग्री पहुंचा; IMD का अलर्ट 
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है.

Rajasthan New Weather Alert: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, और श्रीगंगानगर 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि पिलानी में 45.3 डिग्री, फलौदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.6 डिग्री, बाड़मेर में 43.4 डिग्री और जयपुर में दिन के समय 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

अगले सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम व‍िभाग के अधिकारी ने कहा, "पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आने वाले दिनों में लू और गर्म रातों की स्थिति रहने की संभावना है."

इसके अलावा, अगले 2 से 3 दिनों में पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, "पिछले 2-3 दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. फिलहाल उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.  

5-7 दिनों तक हीटवेव का दौर जारी रहेगा

पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्‍यादा अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. आगामी दिनों में भी राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.  अगले 48 घंटों में तापमान में आंशिक रूप से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. अगले 5-7 दिनों तक हीटवेव का दौर जारी रहेगा."

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार ने डॉक्टरों को मनाया, हड़ताल खत्म; अब प्राइवेट अस्पतालों में फिर से मिलेगा मुफ्त इलाज का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com