अलवर में कब्रिस्‍तान के पास बने मंद‍िर का श‍िवल‍िंग तोड़ा, तनाव की सूचना पर पहुंची पुल‍िस 

सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुल‍िस के आश्वासन गांव के लोग शांत हो गए, और दोष‍ियों के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अलवर में शिवलिंग खंडित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस.

अलवर शहर के अरावली विहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाखेड़ा के पास एक कब्रिस्तान के समीप बने मंदिर में शिवलिंग तोड़ने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. मंद‍िर के कुछ ही दूर पर एक मरा हुआ बछड़ा म‍िला. सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए. इसकी सूचना पुल‍िस को म‍िली तो फोर्स मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों ने शरारती तत्‍व के ख‍िलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे. पुल‍िस के आश्‍वासन पर गांव के लोग शांत हुए.

 कई दिनों से खंडित करे रहे थे मूर्तियां 

मंदिर में मूर्ति टूटने की चर्चा कई दिन से हो रही थी,‍ लेकिन यहां बंदरों के कारण भक्तजन यह मानकर चल रहे थे कि बंदरों के कारण मूर्ति खंडित हुई है. आज शिवलिंग टूटा देखा, और वहां पत्थर पड़े हुए थे. साथ ही इस मंदिर के पास ही एक बछड़े का शव म‍िला. इसे देखकर गांव वालों को संदेह हुआ क‍ि क‍िसी ने जान बूझकर ऐसी हरकत की है.

 सुबह 6:30 बजे शिवलिंंग तोड़ने की मिली सूचना  

कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा, पूनम मीणा और मनोज ने बताया कि 3 दिन पहले यहां नंदी की गर्दन टूटी हुई थी.  फिर गणेश जी की सूंड टूटी हुई थी. आसपास के लोग यह मानकर चल रहे थे कि बंदरों के कारण यह मूर्तियां टूटी हैं, लेकिन आज शिवलिंग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है. पास में मलबा भी पड़ा हुआ है. इस बात का पता आज सुबह 6:30 बजे लगा, जब भक्त मंदिर जाने के लिए आए. आसपास देखा तो एक बछड़ा मरा पड़ा म‍िला, इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

लोगों में भारी आक्रोश 

सूचना पर पुलिस पर पहुंची. आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है. भाखेड़ा में ज्यादातर एक ही समुदाय के लोग रहते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां का धार्मिक माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा किया गया है. क्योंकि, यह मंदिर काफी पुराना है, और यह श्रद्धा का स्थल है. पहले भी कई बार यहां घटनाएं हुई हैं, लेकिन कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया. आज जिस तरीके से हरकत की गई है. यह जानबूझकर हरकत की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अबू धाबी में फंसे कोटा के 3 स्टूडेंट्स, बोले- चारों तरफ मिसाइल के धमाके हो रहे हैं