विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

जैसलमेर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी, होटल और रेस्तरां कारोबार पर बढ़ी चिंता

गैस एजेंस‍ियों को कंपनी से ही कमर्श‍ियल स‍िलेंडरों की सप्‍लाई कम म‍िल रही है, इसल‍िए इसकी कमी हो गई है. 

जैसलमेर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी, होटल और रेस्तरां कारोबार पर बढ़ी चिंता
जैसलमेर में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए खड़े लोग.

राजस्‍थान के जैसलमेर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है. सिलेंडरों की आपूर्ति कम होने से होटल और रेस्तरां कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि, गैस एजेंसी का कहना है कि यह समस्या अस्थायी है, और घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. पर्यटन नगरी जैसलमेर में पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी दर्ज की जा रही है.

सप्लाई कम आने पर वितरण प्रभावित  

सप्लाई प्रभावित होने से होटल और रेस्तरां व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एचपी गैस एजेंसी के किरीट व्यास ने बताया कि फिलहाल कंपनी स्तर से ही कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई कम मिल रही है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति मांग के आधार पर की जाती है, लेकिन पीछे से सप्लाई कम आने के कारण वितरण प्रभावित हुआ है. 

सामान्य होने की संभावना 

हालांकि, यह समस्या कुछ दिनों में ही सामान्य होने की संभावना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. दूसरी ओर, गैस की कमी से होटल और रेस्तरां संचालकों की चिंता बढ़ गई है. रेस्तरां संचालक अमित भाटिया का कहना है कि जैसलमेर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर गैस सिलेंडर की कमी का सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है.

अगर जल्द ही कमर्शियल सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो कई रेस्तरां के सामने संचालन में दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. फिलहाल व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासन और गैस कंपनियां जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगी, ताकि पर्यटन सीजन और स्थानीय खान-पान के व्यवसाय पर कोई बड़ा असर न पड़े. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में दो बच्चे की नीति का विरोधाभास: चुनाव लड़ने में छूट, लेकिन सरकारी नौकरियों और योजनाओं में नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com