राजस्थान में CA से 1 करोड़ रुपये की ठगी, 24 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ट्रांसफर करवाई रकम

ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए फर्जी FIR और कोर्ट की कार्यवाही दिखाकर बुजुर्ग को पूरी तरह डरा दिया. इसके बाद रिटायर्ड सीए हनुमान से मुकदमा खत्म करवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1 करोड़ 3 लाख 81 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में CA से 1 करोड़ रुपये की ठगी,

राजस्थान के सीकर में डिजिटल अरेस्ट का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. ठगों ने 72 साल वर्षीय एक सीए को डिजिटल अरेस्ट बनाए रखा. वो भी एक दो दिन नहीं, सीधे-सीधे 24 दिन तक... इस दौरान साइबर ठगों ने रिटायर्ड सीए से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की की ठगी कर ली. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. बुजुर्ग सीए को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वाले जालसाजों का पुलिस पता लगा रही है. 

1 अप्रैल को बुजुर्ग के पास आया कॉल

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हनुमान सिंह (72) ने बताया कि वह सीए पद से रिटायर्ड होकर वह गुरुग्राम के महफिल गार्डन में रह रहे थे. हालांकि, बीते 10 मार्च 2026 से वह सीकर में ही थे. इसी बीच 01 अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल पर कॉल आया, उस समय घर पर और कोई नहीं था. इसके बाद व्हाट्सएप पर उस व्यक्ति किया और खुद को पुलिस, सीबीआई और सीआईडी अधिकारी बताया.

Advertisement

इस दौरान कॉल करने वाले शख्स ने बुजुर्ग हनुमान को डराते हुए कहा कि उसके मोबाइल नंबर से महिलाओं को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही उनके नाम से कई बैंक खातों में अवैध लेन-देन भी हुआ है. 

FIR का डर दिखाकर ठगों ने बुजुर्ग को फंसाया 

फिर ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए फर्जी FIR और कोर्ट की कार्यवाही दिखाकर बुजुर्ग को पूरी तरह डरा दिया. ऐसे में मानसिक दबाव में आए पीड़ित बुजुर्ग को मुकदमा खत्म करवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 4 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1 करोड़ 3 लाख 81 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए.

24 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके की ठगी

DYSP जीवनलाल खत्री ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग हनुमान सीए थे, जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं. जालसाजों ने उन्हें 24 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब साइबर ठगों की पहचान और रकम की रिकवरी के प्रयास में जुटी हुई है. 

यह भी पढे़ं-

एक 'हां' जिसने जज अमन शर्मा की ले ली जान, बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द

VIDEO: चीन-पाकिस्तान में बने हथियार, भारी मात्रा में ड्रग्स; फिल्मी स्टाइल में तस्करों की गिरफ्तारी

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के करीब 1 महीने बाद SHO लाइन हाजिर, इन 4 CI के भी हुए तबादले

Advertisement