विज्ञापन

सीकर में बेकाबू क्रेटा का कहर, तेज रफ्तार में खड़ी कार से टकराई; बाल-बाल बचे लोग

Rajasthan News: सीकर के पिपराली रोड पर सीएलसी कोचिंग के पास एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक और एक अन्य गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी.

सीकर में बेकाबू क्रेटा का कहर, तेज रफ्तार में खड़ी कार से टकराई; बाल-बाल बचे लोग
Sikar Road Accident News
NDTV

Sikar Road Accident: राजस्थान के सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराली रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया. सीएलसी (CLC) कोचिंग इंस्टीट्यूट के निकट तेज रफ्तार क्रेटा कार ने एक बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा था कार सवार

जानकारी के अनुसार, एक क्रेटा कार सवार युवक तेज गति से पिपराली रोड की ओर से कार को लेकर आ रहा था. इसी दौरान अचानक सामने एक बाइक आने पर क्रेटा कार सवार ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा भिड़ी. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार ने खड़ी गाड़ी को करीब 10 फीट तक घसीट दिया था.

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना स्थल के पास कोचिंग संस्थान और छात्रावास होने के कारण हादसा होते ही भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार युवक को पकड़कर तुरंत उद्योग नगर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु की. पुलिस के अनुसार, फिलहाल प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है. बाकी मामले की गहनता से जांच करने के बाद की वजह का खुलासा होगा. 

यह भी पढ़ें: 5 साल में करीब 1.25 लाख में महज 26 स्टूडेंट्स को नौकरी, राजस्थान यूनिवर्सिटी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़!

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close