NH-21 पर स्‍लीपर बस की स्टेयर‍िंग अचानक फेल, पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए खेत में पहुंच गई 

सूचना पर पहुंची पुल‍िस घायलों को अस्‍पताल पहुंचा, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बस पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था.   

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एनएस-27 पर दौसा में स्लीपर बस की अचानक बस पलट गई.
NDTV Reporter

दौसा के सिकराय क्षेत्र में बुधवार को नेशनल हाईवे-21 पर एक बड़ा हादसा हो गया. जयपुर से आगरा की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए खेत में जा गिरी. हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

गहरे गड्ढे के किनारे पहुंच गई थी बस  

जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही मानपुर थाना क्षेत्र के संवास गांव के पास पहुंची, तभी स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई. ड्राइवर ने बस को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वाहन बेकाबू हो गया. तेज रफ्तार बस सीधे पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए खेत में उतर गई. हादसे के दौरान बस का अगला हिस्सा गहरे गड्ढे के किनारे तक पहुंच गया, यदि बस कुछ और आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. 

Advertisement

चालक सहित चार यात्री घायल 

हादसे में बस ड्राइवर रामगोपाल को हल्की चोट लगी. इसके अलावा बस में सवार 4 यात्रियों को भी चोट लगी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिकराय उप जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया गया. राहत की बात रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. 

घटना स्‍थल पर पहुंची पुल‍िस  

हादसे की खबर मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने बस की स्थिति का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में स्टेयरिंग फेल होना हादसे की वजह माना जा रहा है. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों की मदद से स्थिति को सामान्य कराया, और यातायात व्यवस्था भी सुचारू कराई. हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर वाहन की तकनीकी जांच और सुरक्षित संचालन की आवश्यकता को उजागर कर दिया.

यह भी पढ़ें: गहलोत ने राम मंद‍िर में लगने वाले पत्थर के बारे में क‍िया खुलासा, चंपत राय से हुई बातचीत को क‍िया सार्वजन‍िक 

Topics mentioned in this article