विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

Rajasthan: SMS ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के दोषियों पर गिरी गाज, डॉक्टर और इंजीनियर्स समेत 8 लोगों पर एक्शन

Rajasthan News: जयपुर के SMS हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर में पिछले साल आग लगने की घटना की 6 महीने बाद आई जांच रिपोर्ट  के बाद अब जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

Rajasthan: SMS ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के दोषियों पर गिरी गाज, डॉक्टर और इंजीनियर्स समेत 8 लोगों पर एक्शन
SMS हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड
NDTV

SMS Trauma Centre fire case: जयपुर के SMS हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर में पिछले साल आग लगने की घटना की 6 महीने बाद आई जांच रिपोर्ट ने अस्पताल प्रशसन में खलबली मचा के रख दी है. रिपोर्ट में हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

तीन डॉक्टर पर चार्जशीट जारी

 निर्देश के बाद मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने हॉस्पिटल इंजीनियर गोपाल कृष्ण दशोरा को 16 CCA नोटिस (चार्जशीट) देकर सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद पूर्व सुपरिटेंडेंट डॉ. सुशील भाटी और ट्रॉमा सेंटर के पूर्व नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ पर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. दोनों अधिकारियों को घटना के अगले ही दिन उनके पदों से हटा दिया गया था.

इन 4 जिम्मेदारों पर एक्शन बाकी

इसके अलावा, जांच रिपोर्ट में सामने आए नामों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले नर्सिंग ऑफिसर योगेश कुमार की सर्विस खत्म करने का फैसला किया गया है. रिपोर्ट में नर्सिंग इंचार्ज दीनदयाल अग्रवाल, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट गंगालाल, नर्सिंग स्टाफ उदय सिंह और PWD इंजीनियर अशोक सिंघल का भी नाम है, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

इसकी वजह मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में परमानेंट सेक्रेटरी का न होना बताया जा रहा है. क्योंकि इस समय डिपार्टमेंट का एडिशनल चार्ज प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौर के पास है, लेकिन उनके डेडिकेटेड रिस्पॉन्सिबिलिटी न होने की वजह से इन सभी की फाइलों के डिस्पोजल में देरी हो रही है. और तो और, इसी वजह से सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग की जांच रिपोर्ट पर भी तीन महीने तक कोई ठोस एक्शन नहीं लिया जा सका था. लेकिन अब जांच रिपोर्ट सरकार के पास पहुंचने से सभी जिम्मेदार की गर्दन नपना तय है.

ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग 

आपको बता दें कि पिछले साल 5 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:20 बजे सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. इस आग में आठ मरीजों की मौत हो गई थी. अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा पर भी सवाल उठे थे. छह महीने बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया कि अगर स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाई होती तो छह मरीजों की जान बचाई जा सकती थी. लेकिन, स्टाफ की लापरवाही और सतर्कता की कमी के कारण छह मरीजों के परिजनों को जिंदगी भर का दुख दे दिया गया.

यह भी पढ़ें: SMS Hospital Fire: सामने आई SMS अस्पताल अग्निकांड की जांच रिपोर्ट, चाबी ढूंढने में लगे 30 मिनट, ट्रॉमा सेंटर में जल गए 6 मरीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com