विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2025

7 हजार नहीं देने पर बेटे ने की मां की हत्‍या, सोते समय सर‍िया से क‍िया वार

नाबाल‍िग बेटा एक होटल पर 7 हजार रुपए महीने पर नौकरी करता था. सैलरी म‍िलने पर उसने अपनी मां को पूरे 7 हजार द‍िए थे. उसे वापस मांग रहा था.

7 हजार नहीं देने पर बेटे ने की मां की हत्‍या, सोते समय सर‍िया से क‍िया वार
बेटे ने अपनी की हत्या कर दी.

डीग जिले के कामा इलाके में एक घटना ने सबको झख झोर कर रख दिया है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां के माथे पर लोहे की रॉड से लगातार कई बार वार करके मौत के घाट उतार दिया है. मृतक रुकसीन के पति सौरव ने कामा थाने पर अपने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. कामा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 16 वर्षीय रुकसीना के हत्या के आरोप में उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

सरिए से सिर पर किया वार 

सब इंस्पेक्टर अंतुलाल ने बताया कि मृतक रुकसीना ने अपने 16 साल के बेटे को 7 हजार रुपए नहीं द‍ी तो बेटे ने उसकी हत्‍या कर दी. रव‍िवार रात करीब 9 बजे सोते समय उसने लोहे के सर‍िये से ताबड़तोड़ स‍िर पर कई बार वार करके मौत के घाट उतार द‍िया. रुकसीना का नाबालिग बेटा कुछ महीनों पहले एक होटल पर 7 हजार रुपए महीने पर नौकरी रहता था.

होटल पर काम करता था आरोपी 

सैलरी म‍िली तो उसने पूर 7 हजार रुपए अपनी मां रुकसीना को दे द‍िए. जब रव‍िवार को वह 7 हजार रुपए मांगा तो उसने नहीं द‍िए. उसकी मां ने कहा क‍ि यह रुपए तेरे पास से गिर जाएंगे, जिससे नाराज होकर रविवार रात में एक लोहे के सरिए से अपनी मां रुकसीना पर कई बार किए. चीख पुकार सुनकर उसका दूसरा बेटा और बेटी भागकर आई. देखा तो उनकी मां खून में लथपथ थी. मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में हाड़ कंपाएगी ठंड, 5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस ग‍िरा पारा; मौसम व‍िभाग का नया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com