बेटे युवराज सिंह को मां साथ बाजार नहीं ले गई तो किशोर फांसी के फंदे पर झूल गया

Younger Boy Committed Suicide: पुठोल गांव निवासी किशोर युवराज सिंह ने मां के साथ बाजार नहीं जा पाने की नाराजगी में फांसी के फंदे पर लटकर खुद की जान ले ली. ग्रामीणों ने बताया कि यु़वराज ने अपनी मां अणछा कुंवर के साथ बाजार जाने की जिद की, लेकिन मां ने उसे मना कर बेटी के साथ बाजार चली गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Young boy Committed Suicide: राजसमंद जिले के एक जिद्दी किशोर मां के साथ बाजार नहीं जाने की जिद में फांसी के फंदे पर झूल गया. मामला राजनगर थाना क्षेत्र के पुठोल गांव का है, जहां.13 वर्षीय किशोर ने मां के साथ बाजार जाने की जिद की, लेकिन मां साथ नहीं ले गई. इससे नाराज किशोर ने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मां जब घर लौटी तो नजारा देख उसके होश उड़ गए. 

पुठोल गांव निवासी किशोर युवराज सिंह ने मां के साथ बाजार नहीं जा पाने की नाराजगी में फांसी के फंदे पर लटकर खुद की जान ले ली. ग्रामीणों ने बताया कि यु़वराज ने अपनी मां अणछा कुंवर के साथ बाजार जाने की जिद की, लेकिन मां ने उसे मना कर बेटी के साथ बाजार चली गई.

मां की साड़ी का फंदा लगाकर युवराज सिंह ने सुसाइड कर लिया

नाराज युवराज घर पर अकेला रह गया और उसने जिद मां की साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया. इस बीच मृतक किशोर के दादा ने उसे गांव में किसी खाने में जाने के लिए कहा, लेकिन युवराज नहीं गया. दोपहर जब युवराज की मां और परिजन घर वापस आए तो कमरे में फांसी के फंदे पर लटका नजर आया.

Advertisement

घर पहुंचने पर खटखटाने पर नहींं खुला दरवाजा, तो दरवाजा तोड़ा

मां के बार-बार खटखटाने पर दरवाजा जब नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर पहुंचे तो देखा 13 वर्षीय किशोर की लाश फंदे से लटकी हुई थी. यह नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. बेटे की लाश देख मां के होश फाख्ता हो गए. घर के दरवाजे पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. सूचना पर राजनगर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची.

बेटे के मौत से बुझ गया घर का चिराग, गांव में छा गया मातम

मृत युवराज सिंह का पिता उम्मेदसिंह विदेश में रहता है, मृतक उसका एकलौता बेटा है, जबकि उसके एक बेटी है. क्लास 6 का छात्र युवराज सिंह की मौत के बाद घर में मातम सा छा गया. युवराज की मां का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है.