विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2025

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को लाया गया जोधपुर सेंट्रल जेल, जहां कैद रहते हैं कई देशों के आतंकवादी

Leh Protest: लेह में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया था.

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को लाया गया जोधपुर सेंट्रल जेल, जहां कैद रहते हैं कई देशों के आतंकवादी

Sonam Wangchuk was brought to Jodhpur: लेह हिंसा मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जोधपुर लाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कड़ी सुरक्षा में रात करीब 9 बजे जोधपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया. अधिकारी उन्हें जोधपुर की सेंट्रल जेल में लेकर गए हैं. कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया है. यहां पहले भी कई देशों के आतंकवादी रखे जाते रहे हैं. लेह को राज्य का दर्जा और संविधान की 6वीं अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुआ. इसमें कई लोगों की मौत हुई और कई घायल भी हुए. इसके बाद सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया.

बख्तबंद गाड़ी से ले गए पुलिस कमिश्नर 

वांगचुक के यहां ट्रांसफर किए जाने की खबर के साथ जोधपुर में जेल की व्यवस्थाओं में काफी बदलाव किया गया और सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया. एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष विमान से लाने के बाद खुद पुलिस कमिश्नर पेट्रोलिंग करते हुए वांगचुक को बख्तरबंद वाहन से जेल के अंदर लेकर गए. 

लेह में माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते लाए गए जोधपुर

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद माहौल और बिगड़ने की आशंका के चलते विशेष विमान से वांगचुक को पहले दिल्ली लाया गया और वहां से विशेष विमान से ही जोधपुर के लिए रवाना किया गया. यहां जेल में मोबाइल और लैंडलाइन को लेकर भी सख्ती बरती गई है और सुरक्षा घेरे में भी परिवर्तन किया गया है. हालांकि, वांगचुक के जोधपुर जेल में ट्रांसफर को लेकर पुलिस व जेल के अधिकारी कुछ नहीं कह रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में थानों में मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, DGP से 2 हफ्ते में बंद पड़े CCTV कैमरों पर रिपोर्ट मांगी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close