विज्ञापन

चर्चाओं में एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी, सवाई माधोपुर की कमान... बजरी-रेत माफियाओं की चुनौती

पुलिस अधीक्षक मैत्रेयी एक तेज तर्रार और संवेदनशील पुलिस अफसर के रूप में मशहूर है. उनके सामने सवाईमाधोपुर जिले की कानून व्यवस्था और भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़ी कई चुनौतियां भी रहेंगी.

चर्चाओं में एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी, सवाई माधोपुर की कमान... बजरी-रेत माफियाओं की चुनौती

SP Jyeshtha Maitreyi: राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने बीते 19 मार्च को IPS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की थी. जिसमें सवाई माधोपुर के एसपी अनिल बेनीवाल का तबादला  पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर में कमांडेंट के पद पर किया गया है. वहीं उनके स्थान पर बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी का तबादला कर सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक का कमान सौंपा है. आठ माह बाद फिर से सवाई माधोपुर में महिला आईपीएस को कमान मिली है. जिसके बाद उनकी काफी चर्चाएं हो रही है. क्योंकि जिले में बजरी माफिया और रेत माफियाओं की बड़ी चुनौती है.

कौन है ज्येष्ठा मैत्रेयी

सवाई माधोपुर की नई पुलिस अधीक्षक मैत्रेयी 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है, जिन्होंने पहली बार में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. ये मूल रूप से एमपी के गुना जिले की निवासी है. 2018 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार उदयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया था. इसके बाद भीलवाड़ा में भी एएसपी नियुक्त हुई. बाद में जयपुर क्राइम ब्रांच में डीसीपी, सिरोही, कोटपूतली, बहरोड, भिवाड़ी तथा बांसवाड़ा की एसपी रह चुकी हैं. पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के बाद एक बार फिर सवाई माधोपुर पुलिस की कमान महिला आईपीएस अधिकारी को मिली है. 

जिले की नई पुलिस अधीक्षक मैत्रेयी एक तेज तर्रार और संवेदनशील पुलिस अफसर के रूप में मशहूर है. उनके सामने सवाईमाधोपुर जिले की कानून व्यवस्था और भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़ी कई चुनौतियां भी रहेंगी.

सवाई माधोपुर में क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती

सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी खनन एक बड़ी समस्या है, जहां माफिया पुलिस पर हमले करने से भी नहीं चुकते हैं. रेत माफिया से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त होता है. ऐसे में बजरी माफिया को नियंत्रित करना और उनके नेटवर्क को तोड़ना सबसे बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा जिले में हत्या, मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी, टिपिंग अपराध (साइबर ठगी), आईपीएल क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा, सट्टा कारोबार और अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम करना, रणथंभौर नेशनल पार्क होने से पर्यटकों की सुरक्षा करना और वन्यजीव तस्करी को रोकना, साइबर ठगों द्वारा लगाए जा रहे नए तरीकों और फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. 

भिवाड़ी में एसपी रहते हुए साइबर सेल द्वारा एसपी मैत्रेयी की लोकेशन ट्रेस करने का मामला सामने आया था. ऐसे में सवाई माधोपुर में उन्हें पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देना पड़ सकता है. नई एसपी जल्द ही अपना पदभार सभलेंगी.

यह भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की मौत, अपने कमरे में गए और फिर नहीं लौटे आया साइलेंट अटैक

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close