Rajasthan News: जैसलमेर में 2 दिन के दौरे पर पहुंचे स्पेशल डीजी, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की लिया जायजा

बीएसएफ वेस्टर्न कमांड के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया का दो दिवसीय दौरा सम्पन्न हुआ. स्पेशल डीजी ने अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही विषम परिस्तिथियों में डटे जवानों का हौसला भी बढ़ाया.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
बॉर्डर का निरीक्षण करते डीजी स्पेशल
जैसलमेर:

बीएसएफ के स्पेशल डीजी बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जैसलमेर पहुंचे. बीएसएफ पश्चिमी कमांड चंडीगढ़ के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने भारत-पाक सीमा की सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया. जैसलमेर पहुंचने पर राजस्थान फ्रंटियर के आईजी पुनीत रस्तोगी और जैसलमेर उप महानिरीक्षक विक्रम कुंवर ने स्वागत किया. जैसलमेर साउथ के मुख्यालय डाबला में स्पेशल डीजी ने जवानों से बातचीत भी की. वे सीमांत मुख्यालय जोधपुर के द्विवार्षिक निरीक्षण के लिए जैसलमेर आए.

बदलते मौसम की चुनौतियों पर ली जवानों की राय

दो दिवसीय दौरे की शुरुआत में उपमहानिरीक्षक विक्रम कुंवर ने उन्हें जैसलमेर साउथ के बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत करवाया. इसके साथ ही यहां गर्मी के मौसम में चलने वाली लू व तापमान के 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और सर्दी के मौसम में रात में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही विभिन्न चुनौतियों को लेकर जवानों से राय ली. स्पेशल डीजी ने बीएसएफ साउथ सेक्टर के कैंपस का राउंड लिया और बीएसएफ के जवानों से बातचीत कर उनकी हौसला अफजाई की.

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश

वेस्टर्न जोन के स्पेशल डीजी योगेश बहादुर खुरानिया ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ लोंगेवाला क्षेत्र से लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने जवानों से भी बातचीत की. उन्होंने सीमा चौकियों पर ड्यूटी करने वाले जवानों से विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की. इसके बाद उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें- अपने जन्मदिन पर राजस्थान के CM पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, 11:15 बजे जयपुर में होगा कार्यक्रम


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.