'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार 

श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम के साथ हुई सामूहिक दरिंदगी ने सभी को झकझोर दिया है. रिक्शा चालक और होटल संचालकों द्वारा रची गई इस खौफनाक साजिश के खिलाफ शहर भर में भारी आक्रोश है और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम के साथ हुई सामूहिक दरिंदगी हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां महज 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक दरिंदगी ने सभी को हैरान कर दिया है. जानकारी के अनुसार, यह मामला तब शुरू हुआ जब वह बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी. तभी एक रिक्शा चालक ने भरोसे का फायदा उठाते हुए मासूम को बहला-फुसलाकर चहल चौक स्थित एक होटल संचालक के हवाले कर दिया. दरिंदगी की हदें तब पार हो गईं जब होटल के मैनेजर ने बच्ची की फोटो खींचकर कई लोगों को भेज दी.

इसके बाद शुरू हुआ हैवानियत का वह काला अध्याय जिसका शिकार कई युवक बने. इस घिनौने खेल में एक और होटल संचालक का नाम भी सामने आया है, जिसने इसी तरह मासूम की तस्वीरें साझा कर उसे हवस का शिकार बनाया.

Advertisement

पुलिस की सख्ती और 8 आरोपी गिरफ्तार

यह मामला तब प्रकाश में आया जब संबंधित तस्वीरें किसी तरह पुलिस के पास पहुंची. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और बच्ची को दरिंदों के चंगुल से सकुशल बरामद किया. एसपी हरिशंकर ने बताया कि इस मामले में होटल मालिकों, मैनेजर और रिक्शा चालक समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सड़कों पर उतरी जनता

कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और शहर में चल रहे अवैध होटलों को तुरंत बंद करने की मांग की. पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे जिले के लिए कलंक बताया है. वहीं भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल ने भी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में चल रहे ये 'हवस के अड्डे' अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. इन अड्डों पर बुलडोजर चलाने की मांग जोर पकड़ रही है.

यह भी पढ़ें- पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले की थी तैयारी, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल का खुलासा