विज्ञापन

श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, इंजन उखड़कर खेत में गिरा, 4 मौत

राजस्थान के रायसिंहनगर क्षेत्र में खिचिया मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, रावला मंडी से आई बारात की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन अलग होकर खेत में जा गिरा

श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई  कार, इंजन उखड़कर खेत में गिरा, 4 मौत
Sriganganagar Road Accident
NDTV

 Sri Ganganagar tragic Road Accident: राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के ररायसिंहनगर क्षेत्र एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है. घटना  खिचिया मोड़  पास घटित हुआ है. ये सभी लोग एक बारात में जा रहे थे, तभी इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए. उसमें बैठ लोग भी दूर सड़क और खेत में जा गिरे.  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत्तकों के शवों को कब्जे में लेते हुए उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जबकि दो ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है

कार में पांच लोग सवार थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारात रावला मंडी से आई हुई थी, यह हादसा समेजा कोठी थाना क्षेत्र के खिचिया-सलेमपुरा रोड पर हुआ. अनूपगढ़ जिले के रावला क्षेत्र के 4 केपीडी गांव से आ रही एक बारात की स्विफ्ट डिजायर शनिवार दोपहर खिचिया मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, 

डिसबैलेंस होकर पेड़ से टकराई कार उड़े  परखच्चे 

हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी गाड़ी डिसबैलेंस होकर सड़क किनारे खड़े से टकरा गई. हादसे इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे उड़े गए. उसमें मौजूद लोग दूर सड़क और खेत में जा गिरे. मृतकों में पृथ्वी राम की पहचान हो चुकी है. अन्य मृतकों की पहचान होना अभी बाकी है.कुछ ही मिनट में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

चार युवकों की मौत

घटना की जानकारी होने के बाद से ही चारों मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. समेजा कोठी और रायसिंहनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे का मुख्य कारण सामने आएगा.प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भट्टी की तरह अभी और तपेगा राजस्थान , 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 24 से 29 मई तक 41 जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close