कोटा में छात्र ने क‍िया सुसाइड, फंदे से लटकती म‍िली लाश 

छात्र कोटा में 3 साल से JEE एंट्रेंस एग्‍जाम की तैयारी कर रहा था. राजीव गांधी नगर के पीजी में रहता था.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छात्र के सुसाइड पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

कोटा में JEE एंट्रेस एग्‍जाम की तैयारी कर रहे छात्र आर्यन ओझा (17) ने आत्‍महत्‍या कर ली. वह के यूपी के संत कबीर नगर का रहने वाला था. घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड राजीव गांधी नगर स्थित एक पीजी में लटकते हुए लाश म‍िली. वह पिछले 3 वर्षों से कोटा में रह रहा था, और फरवरी में ओल्ड राजीव गांधी नगर स्थित पीजी में शिफ्ट हुआ था.

ग्रिल से लगाया फंदा  

शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र ने कमरे में दीवार पर लगी ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या की. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. 

Advertisement

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डिप्टी एसपी योगेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ पीजी के कमरे का मुआयना किया. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

मृतक छात्र के साथियों ने पुलिस को बताया कि  फरवरी महीने में राजीव गांधी नगर पीजी में रहने आया था वो जेईई की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. जवाहर नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में लुढ़का तापमान, आज 32 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

Topics mentioned in this article