ACB की पूछताछ में बिगड़ी सुबोध अग्रवाल की तबीयत, दो अस्पताल में हुआ मेडिकल

ACB की पूछताछ के दौरान सुबोध अग्रवाल की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. सुबोध अग्रवाल 15 अप्रैल तक एसीबी की रिमांड पर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल से ACB कर रही पूछताछ

Subodh Agarwal: राजस्थान में हुए जल जीवन मिशन घोटाले (JJM Scam) मामले में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ACB की रिमांड पर हैं. कोर्ट के आदेश के बाद अग्रवाल को दो दिन के लिए एसीबी की रिमांड पर भेजा गया है. यह रिमांड पूछताछ के लिए दी गई है. सुबोध अग्रवाल की रिमांड 15 अप्रैल तक है. पूछताछ के बादर से सुबोध अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं मंगलवार (14 अप्रैल) को एसीबी की टीम सुबोध अग्रवाल से पूछताछ कर रही थी. लेकिन इस दौरान अग्रवाल के तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई. 

सुबोध अग्रवाल के तबीयत बिगड़ने की शिकायत करने के बाद उनका मेडिकल करवाया गया. बताया जा रहा है कि सुबोध अग्रवाल ने बेचैनी की शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी ने उनका मेडिकल करवाया

Advertisement

दो अस्पताल में करवाया मेडिकल

एसीबी की टीम ने सुबोध अग्रवाल के तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर दो अस्पताल में मेडिकल करवाया. जिसमें SMS अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल शामिल है. दोनों अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद रिपोर्ट सामान्य आने की बात सामने आई है.

बता दें, सुबोध अग्रवाल लगातार एक ही बात कह रहे हैं कि फाइनेंस कमेटी के 37 प्रकरणों में से 4 मेरे हैं. बाकी 33 सुधांश पंत के समय के हैं, जिसमें 600 करोड़ का मामला है. मैंने एसीबी से बार-बार कहा कि जिसमें पैसा नहीं दिया गया उसका नाम ले रहे हो, उसकी जांच कर रहे है. जिसमें पैसा देकर गबन हुआ उसकी जांच नहीं कर रहे.

एसीबी की कार्रवाई पर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या सुबोध अग्रवाल के बयान पर क्या सुशांत पंत से भी एसीबी सवाल पूछेगी या नहीं.

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत का दोतरफा वार, 2020 के राजनीतिक संकट का जिक्र; पायलट-बीजेपी पर चलाए शब्दबाण