Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अब सूरज की तपिश अपना असर दिखाने लगी है. अप्रैल का आधा महीना बीतते-बीतते श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के कई जिलों में पारा अचानक से चढ़ गया है. तीखी धूप ने लोगों को परेशान करने लगी है. सोमवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम पारा 35.8°C रिकॉर्ड हुआ. वर्तमान में यहां 31°C के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो यह तो सिर्फ शुरुआत है. आने वाले 4 से 5 दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
सड़कों पर पसरा सन्नाटा
इसी हफ्ते श्रीगंगानगर में पारा 40°C के आंकड़े को पार कर जाएगा. अचानक बढ़ी इस गर्मी ने जनजीवन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, और लोग अब घरों से बाहर निकलने के लिए सूती कपड़ों और छतरियों का सहारा ले रहे हैं. जैसलमेर में सूर्यदेवता अपने तीखे तेवर दिखा रहे हैं. पिछले 5 दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
जैसलमेर का अधिकतम पारा 37.6 डिग्री पहुंचा
सोमवार को आसमान साफ रहा. सुबह 11 बजे ही तापमान 35 से 36 डिग्री पहुंच जाता है. रविवार को दिन का पारा 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोमवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आगामी सप्ताह में राज्य में तापमानो में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना | अपडेट:13 अप्रैलhttps://t.co/VmnLrye1d2
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 13, 2026
गर्मी की वजह से आवाजाही कम रही
दोपहर के समय धूप और गर्मी के चलते बाजारों में आवाजाही कम नजर आई. गर्मी से बचने के लिए आमजन तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. चौक चौराहों पर नींबू पानी, नारियल पानी सहित ठंडे पदार्थ के ठेलो पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है.
वनस्थली में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री
अजमेर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली 36.1 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में 11 RPS अफसरों का ट्रांसफर, डिप्टी SP स्तर के अधिकारियों हुआ तबादला