बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज

Rajasthan News: सुप्रीम कोर्ट से बाबूलाल कटारा को बड़ा झटका लगा है. पेपर लीक मामले में अंतरिम जमानत याचिका को खारिज किया है. फरवरी में दी गई जमानत पर राजस्थान सरकार कड़ा विरोध कर रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
babulal Katara

Babulal Katara interim bail Rejected: आरपीएससी (RPSC) के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा (Babulal Katara) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से तगड़ा झटका लगा है. कटारा की अंतरिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने यह फैसला सुनाया हैं.  

फरवरी में मिली थी जमानत

बता दें कि फरवरी के महीने में शीर्ष अदालत ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती (2nd Grade Teacher Bharti 2022) से जुड़े केस में बाबूलाल कटारा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर अंतरिम जमानत  याचिका को मंजूर कर लिया था,लेकिन इसके बावजूद वह जेल से रिहा नहीं हो पाए थे क्योकि कटारा पर दो केस (SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामला और ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज था. जिसपर सुनवाई बाकी थी. जिसके लिए 23 मार्च 2026 का समय दिया था. 

Advertisement

राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध

 वही दूसरी तरफ राज्य सरकार इस जमानत का कड़ा विरोध किया क्योंकि सरकार का तर्क था कि कटारा ने RPSC सदस्य जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए अपने आवास से पेपर लीक किया, जो एक गंभीर अपराध है. सरकार को डर था कि बाहर आने पर वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं या सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं.

फरवरी में दी गई जमानत का मार्च कनेक्शन क्या था

सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में जमानत देते समय राजस्थान सरकार से 2 सप्ताह के भीतर एक विस्तृत जवाब (Affidavit) मांगा था. साथ ही 23 मार्च 2026 को इसी मामले की अगली सुनवाई निर्धारित थी, जिसमें कोर्ट को निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करना था. जिसमें जेल में कटारा को लगभग 2.5 साल से ज्यादा हो चुके थे, इसलिए कोर्ट यह जानना चाहता था कि ट्रायल में देरी क्यों हो रही है. क्या अब तक चार्जशीट पेश हो चुकी है? ट्रायल कहां तक पहुंचा है. इन सवालों को लेकर 23 मार्च की सुनवाई में  कोर्ट को यह तय करना था कि फरवरी में दी गई अंतरिम राहत को नियमितजमानत में बदला जाए या उसे रद्द कर दिया जाए.

सरकारी आवास पर लीक किया था पेपर

एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक और ED के केस में कटारा को अभी जेल में ही है. मामलों की जांच में पता चला कि बाबूलाल कटारा ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 का पेपर अपने सरकारी आवास पर लीक किया. उसके भांजे विजय डामोर के जरिए उसे रजिस्टर में लिखा गया और पेपर पहले 60 लाख में अनिल मीणा को बेचा. फिर उसी पेपर की 80 लाख रुपये में भूपेन्द्र सारण के साथ डील हुई थी. 24 दिसंबर 2022 को उदयपुर के बेकरिया थाने की पुलिस ने एक संदिग्ध बस पकड़ी, जिसमें 49 अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के उत्तर याद कर रहे थे. पूछताछ में सामने आया कि पेपर परीक्षा से पहले ही बाहर आ चुका था. 

यह भी पढ़ें: RPSC सदस्य रहे बाबूलाल कटारा को SC से मिली अंतरिम जमानत, फिर भी जेल से बाहर क्यों नहीं आ पाएंगे